IND W vs ENG W Live Streaming: दूसरे T20 में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन?

IND W vs ENG W Live Streaming: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरे मैच आज (30 मई) ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. पहले टी20 में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अब इस मुकाबले को भी जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

India W vs England W 2nd T20I

India W vs England W 2nd T20I

India W vs England W 2nd T20I Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने 38 रन से जीत दर्ज की और 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. पहले टी20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट पर 150 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार, 30 मई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी, जबकि मेजबान इंग्लैंड की नजर सीरीज में वापसी करने पर होगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

IND W vs ENG W 2nd T20I: कब और कहां होगा मैच?

भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला दूसरा टी20 मुकाबला 30 मई (शनिवार)को खेला जाएगा. दोनों टीमें ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में आमने-सामने होंगी.

IND W vs ENG W 2nd T20I: कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच दूसरे टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस होगा.

विज्ञापन

IND W vs ENG W 2nd T20I: टीवी पर कहां देखें लाइव?

भारत महिला बनाम और इंग्लैंड महिला दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देखा जा सकता है.

IND W vs ENG W 2nd T20I: कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से बाहर होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी जीत सकते हैं ये 5 बड़े अवॉर्ड्स, कुछ पर तो लग चुकी है मुहर

IND W vs ENG W T20I: दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, श्री चरणानी, हरमनप्रीत कौर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव.

इंग्लैंड महिला टीम: सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लोट डीन (कप्तान), इस्सी वोंग, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, टिली कोर्टीन-कोलमैन, लिन्से स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज, माइया बूचियर, लॉरेन फिलर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ