IPL 2026 के बाद अब इस बड़ी सीरीज में धमाल मचाते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी, नोट कर लें पूरा शेड्यूल

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब श्रीलंका दौरे पर वनडे ट्राई सीरीज में इंडिया ए की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. यह सीरीज इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच 9 से 21 जून के बीच खेली जाएगी. यहां जानिए पूरा शेड्यूल.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi (Image generated by AI)

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब एक नए मिशन के लिए तैयार हैं. 15 साल के वैभव ने इस सीजन अपने बल्ले से खूब गदर काटा और 16 मैचों में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक जड़े और उनके बल्ले से 72 छक्के और 63 चौके निकले.

विज्ञापन

हालांकि, शुक्रवार (29 मई) को खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली करारी हार के बाद राजस्थान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. ऐसे में अब सबके मन में यही सवाल है कि वैभव अगली बार मैदान पर कब और कहां खेलते हुए नजर आएंगे?

विज्ञापन

IPL के बाद अब कब और कहां खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी?

आईपीएल के बाद वैभव सूर्यवंशी करीब 10 दिनों तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे और फिर श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए टीम के लिए खेलते नजर आएंगे. श्रीलंका में होने वाली इस वनडे ट्राई सीरीज में इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी. इस त्रिकोणीय सीरीज में फाइनल सहित कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे. लीग चरण में हर टीम 4-4 मैच खेलेगी, जिसके बाद टॉप-2 टीमें फाइनल में भिड़ेंगी.

यह सीरीज वैभव के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहां उनका प्रदर्शन भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे खोल सकता है. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार बल्लेबाजी करने वाले वैभव पहले ही चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच चुके हैं. अगर वह श्रीलंका दौरे पर भी रन बनाने में सफल रहते हैं, तो उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में मौका मिल सकता है. आगामी आयरलैंड दौरे के लिए भी उनका नाम चयनकर्ताओं की चर्चा में रह सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से बाहर होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी जीत सकते हैं ये 5 बड़े अवॉर्ड्स, कुछ पर तो लग चुकी है मुहर

IPL के कई स्टार टीम में शामिल

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रियान पराग उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा, प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों को भी शामिल किया गया है. वहीं आयुष बडोनी और निशांत सिंधु को मौका मिला है. गेंदबाजी विभाग में अंशुल कंबोज, अरशद खान, युद्धवीर सिंह और यश ठाकुर पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी. स्पिन आक्रमण का नेतृत्व विप्राज निगम और हर्ष दुबे करेंगे.

श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान.

विज्ञापन

ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबला
09 जून 2026इंडिया-ए vs श्रीलंका-ए
11 जून 2026इंडिया-ए vs अफगानिस्तान-ए
13 जून 2026अफगानिस्तान-ए vs श्रीलंका-ए
15 जून 2026इंडिया-ए vs श्रीलंका-ए
17 जून 2026इंडिया-ए vs अफगानिस्तान-ए
19 जून 2026अफगानिस्तान-ए vs श्रीलंका-ए
21 जून 2026 फाइनल

ये भी पढ़ें- इन 5 कारणों से चलते RCB हार सकती है IPL 2026 का फाइनल, टूट जाएगा बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने का सपना!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ