IND vs ENG Sarfaraz Khan Shubman Gill Dhruv Jurel Fight With Jonny Bairstow Dharamshala test

IND vs ENG: 'थोड़े रन क्या मार लिए...;' सरफराज खान ने बेयरस्टो की निकाली हेकड़ी, गिल और जुरेल ने भी सुनाया

India vs England Dharamshala Test: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट में एक बार फिर अंग्रेज खिलाड़ी और भारतीय खिलाड़ी भिड़ गए। तीसरे दिन जॉनी बेयरस्टो के साथ शुभमन गिल की नोकझोंक हुई। इसमें ध्रुव जुरेल ने गिल का साथ दिया। इसके बाद सरफराज खान ने भी बेयरस्टो की हेकड़ी मैदान से जाते-जाते निकाल दी।

India vs England Dharamshala Test: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के युवा खिलाड़ी और इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक काफी देखने को मिली। पहले सरफराज खान और मार्क वुड, फिर बेन स्टोक्स और सरफराज खान और अब तीसरे दिन जॉनी बेयरस्टो के साथ युवाओं का पंगा हो गया। दरअसल इस पंगे में शामिल थे भारत के शुभमन गिल और बाद में सरफराज खान ने बेयरस्टो की हेकड़ी निकाल दी। यह वाकया तब हुआ जब कुलदीप यादव ने बेयरस्टो का विकेट लेकर उन्हें वापस पवेलियन भेजा।

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

दरअसल सबसे पहले हुआ कुछ ऐसा कि जब जॉनी बेयरस्टो तेजतर्रार बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने स्लिप पर खड़े शुभमन गिल को स्लेज करने की कोशिश की। बेयरस्टो ने गिल को दूसरे दिन के उस लम्हे की याद दिलाई जब शुभमन गिल और जेम्स एंडरसन के बीच कुछ बात हो रही थी। उसके बाद ही एंडरसन ने अगले ओवर में गिल को आउट कर दिया था। बेयरस्टो ने उसी वाकये को लेकर कुछ कहा। इसके जवाब में गिल ने कहा कि कम से कम 100 तो बनाए थे तुम तो वहां भी नहीं पहुंचे। ध्रुव जुरेल भी गिल का समर्थन करते दिखे।

विज्ञापन

वायरल रिकॉर्डिंग में सुमें किसने क्या कहा?

https://twitter.com/harshonx__/status/1766343029596799405

विज्ञापन

सरफराज खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

इसके बाद जब बेयरस्टो को 39 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने आउट किया। वहां सरफराज खान ने गिल की हेकड़ी निकाल दी। सरफराज खान ने जब बेयरस्टो जा रहे थे तो कहा कि थोड़े रन क्या मार लिए ज्यादा शाणा बन रहा है। इस तीखी बातचीत और नोकझोंक की बातें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस कन्वर्सेशन में शामिल थे भारत के तीन उभरते हुए सितारे शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल और सरफराज खान।

विज्ञापन

अश्विन ने झटके 5 विकेट

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर के लिहाज से 259 रन की लीड ली। उसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में लड़खड़ा गई। 100 कुछ रन पर ही आधी टीम पवेलियन आउट हो गई। बेयरस्टो ने 31 गेंद पर 39 रन बनाते हुए कुछ हद तक पारी को आगे बढ़ाया लेकिन कुलदीप यादव ने उनका शिकार कर लिया। इसके बाद लंच के बाद खेलने उतरी इंग्लैंड को अश्विन ने छठा झटका दिया और बेन फोक्स को भी पवेलियन भेज दिया। इसकी बदौलत उन्होंने 100वें टेस्ट में फाइव विकेट हॉल पूरा किया। इंग्लैंड पर इसी के बाद पारी की हार का खतरा मंडराने लगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ