RCB vs GT: IPL 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए क्या BCCI ने रखा है रिजर्व डे? बारिश होने पर किसे होगा फायदा!

IPL 2026, RCB vs GT: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने गुजरात टाइटंस की टीम होने वाली है. इस मुकाबले पर फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.

RCB vs GT

RCB vs GT

IPL 2026, RCB vs GT: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. जहां पर किंग विराट कोहली का सामना भारतीय क्रिकेट के प्रिंस कहे जा रहे विराट कोहली से होने वाली है. ऐसे में फैंस इस मुकाबले को लेकर अभी से ही उत्साहित हैं. हालांकि इसके साथ ही सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर फाइनल के दिन बारिश होता है, तो क्या इसके लिए बीसीसीआई ने रिजर्व डे रखा है? अगर बारिश हुई तो किस टीम को इसका फायदा मिल सकता है. 

विज्ञापन

क्या फाइनल के लिए है रिजर्व डे? 

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 1 और 2 के साथ ही साथ एलिमिनेटर के लिए भी बीसीसीआई ने रिजर्व डे नहीं रखा था. हालांकि फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है. ऐसे में अगर रविवार को बारिश होती है और मुकाबला नहीं हो पाता है, तो सोमवार को मुकाबला खेला जाएगा. रिजर्व डे वाले दिन भी अगर बारिश होने के कारण मुकाबला नहीं हो पाता है, तो आरसीबी की टीम को इसका फायदा हो सकता है. 

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर होने के कारण आरसीबी की टीम को मुकाबला रद्द होने पर विजेता घोषित कर दिया जाएगा. वहीं गुजरात की टीम टेबल में दूसरे नंबर पर थी. हालांकि अगर मौसम रिपोर्ट की माने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. अहमदाबाद में रविवार को बारिश नहीं होने वाली है. ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है. 

विज्ञापन

पिच पर बल्लेबाजों को मिलेगी मदद 

अहमदाबाद की पिच पर अब तक बल्लेबाजों को मदद मिली है. ऐसे में इस पिच पर बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल मुकाबला फ्रेश पिच पर खेला जा सकता है. ऐसे में बल्लेबाजों को पिच पर अच्छा बाउंस मिलेगा. दोनों ही टीमों के हालांकि ऐसे गेंदबाज भी मौजूद हैं. जो इस बाउंस का फायदा उठा सकते हैं. फैंस इस मुकाबले में 200+ का स्कोर देखना चाहेंगे. हालांकि गेंदबाजों की बात करें दोनों ही टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ी हैं. ऐसे में फैंस के लिए भी ये मैच मजेदार होने वाला है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ