T20 टीम में कमबैक को लेकर शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, IPL फाइनल से पहले खुलकर बोले कप्तान

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 के फाइनल की तैयारी बहुत ही तेज हो गई है. अब फाइनल मुकाबला शुरू होने में सिर्फ कुछ घंटे ही बचे हैं. जिसके कारण ही प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. जिसमें गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टी-20 टीम में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Shubman Gill Press Conference

Shubman Gill Press Conference

IPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करके फाइनल मुकाबले में पहुंच चुकी है. जहां पर उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से होने वाला है. इस मुकाबले से पहले प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टीम के प्रदर्शन पर खुलकर बात की है. इसके अलावा उन्होंने टी-20 टीम में वापसी को लेकर भी बोला है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले शुभमन गिल को टी-20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. 

विज्ञापन

टी-20 मैच में वापसी को लेकर बोले शुभमन गिल 

टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान हैं, लेकिन टी-20 टीम में उनकी जगह अब नहीं बन पा रही है. आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करके उनके दोबारा वापसी का दावा ठोका है. आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले टी-20 में कमबैक को लेकर सवाल पूछे जाने पर शुभमन गिल ने कहा, ‘अगर मेरा चयन टी-20 टीम में होता है तो मैं खुशी से खेलूंगा. मेरा फोकस अपने खेल पर काम करने और एक बेहतर टी-20, वनडे और टेस्ट बल्लेबाज बनने पर है. मैं हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं, यही सोच मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. मैं उन्हीं चीजों पर ध्यान देता हूं जो मेरे कंट्रोल में हैं. मुझे क्या सुधारना है और टीम को क्या करना चाहिए, यही सोच मुझे फिट रखती है.’  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 की बदौलत शुभमन गिल की भारतीय T20I टीम में होगी वापसी?

बुरी तरह से फेल हुए थे शुभमन गिल 

वनडे और टेस्ट में अपनी जगह पक्का कर चुके शुभमन गिल का टी-20 में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. पिछले साल गिल ने 15 टी-20 मैचों में 24.25 की औसत से सिर्फ 291 रन ही बनाए थे. इस दौरान उनका सबसे बड़ा स्कोर सिर्फ 47 रनों का ही रहा है. अब बात करें आईपीएल 2026 में गिल के प्रदर्शन की तो उन्होंने 16 मैचों में 722 रन बना दिए हैं. फिलहाल वो ऑरेंज कैप की रेस में भी नजर आ रहे हैं. गिल फिलहाल बतौर कप्तान आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर अपना फोकस किए हुए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ