Gujarat Titans

IPL 2026 Final में RCB की टीम को इन 4 खिलाड़ियों से होगा खतरा, लगातार कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन 

IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फिलहाल बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने की दावेदार नजर आ रही है. हालांकि इस सीजन जो टीम उसे टक्कर दे सकती है, वो गुजरात टाइटंस की ही टीम है. ऐसे में फाइनल मुकाबले में गुजरात आरसीबी की टीम को कड़ी चुनौती दे सकती है.

IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में सबसे मजबूत नजर आ रही है. इस सीजन कोई भी टीम उन्हें कड़ी टक्कर देने में नाकाम रही है. हालांकि इस गुजरात टाइटंस की टीम भी बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में अगर आरसीबी की टीम को बैक टू बैक सीजन में ट्रॉफी जीतने का बड़ा कारनामा करना है, तो उन्हें गुजरात टाइटंस के 4 स्टार खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा. इन खिलाड़ियों ने अब तक आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. 

विज्ञापन

आरसीबी को होगा इन 4 खिलाड़ियों से खतरा 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ट्रॉफी जीतने के लिए गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को जल्दी पवेलियन भेजना होगा. मौजूदा समय में शुभमन गिल बहुत ही अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. वहीं साई सुदर्शन भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर कई मुकाबले गुजरात की टीम को आसानी से जिताया है. वहीं नंबर 3 पर खेलने वाले जोस बटलर भी अकेले दम पर ही मैच को पलट सकते हैं. ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों को पवेलियन भेजना होगा. वहीं गेंदबाजी में कगिसो राबाडा से आरसीबी के स्टार खिलाड़ियों को बचकर रहना होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ