News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs ENG: भारतीय टेस्ट टीम के मौजूदा सुपरस्टार जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड में भी दबदबा रहा है। हेडिंग्ले टेस्ट मैच में जहां बाकी भारतीय गेंदबाज प्रभावहीन नजर आ रहे हैं, तो वहीं बुमराह का जादू देखने को मिल रहा है। जहां पर उन्होंने 2 विकेट झटके हैं और उनकी गेंद पर 2 कैच भी छूटा है। इंग्लिश टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करके बुमराह अब एशिया के नए सुल्तान बन गए हैं। उन्होंने महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
इंग्लैंड के खिलाफ बेन डकेट का विकेट लेने के बाद दिग्गज जसप्रीत बुमराह ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। बुमराह सेना देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने 60 पारियों में 147 विकेट अपने नाम किया है। वहीं पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने 55 पारियों में 146 विकेट झटका था। इस लिस्ट में नंबर 3 पर भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले हैं। उन्होंने 67 पारियों में 141 विकेट झटका था। इशांत शर्मा ने सेना देशों में 71 पारियों में 130 विकेट हासिल किए हैं। वही लिस्ट में 5वें नंबर पर मौजूद मोहम्मद शमी ने 63 पारियों में 123 विकेट निकाले हैं। सेना देशों में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का नाम शामिल होता है।
JASPRIT BUMRAH – THE GREATEST EVER 🥶 pic.twitter.com/eT0CT3S8ZM
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 21, 2025
हेडिंग्ले टेस्ट मैच में टीम इंडिया जब गेंदबाजी करने उतरी तो उम्मीद थी कि जसप्रीत बुमराह को मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा से भी उम्मीद थी। हालांकि ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। प्रसिद्ध और सिराज ने बतौर गेंदबाज बेहद निराश किया। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी आक्रमण में अकेले ही चुनौती पेश करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि अगर भारतीय टीम को इस मुकाबले में दमदार वापसी करनी है तो अन्य भारतीय गेंदबाजों को भी बुमराह का साथ देना होगा।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: गलत साबित हुई सौरव गांगुली की भविष्यवाणी, इस खिलाड़ी ने पूर्व कप्तान को किया निराश
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।