News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs ENG: भारतीय टीम ने जब हेडिंग्ले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की तो सभी की उम्मीद थी कि दूसरा दिन भी भारतीय टीम के नाम रहेगा। इसी को देखते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी थी। दूसरे दिन इस खिलाड़ी ने पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष को सही साबित नहीं होने दिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी में बड़ी गलती की फिर फील्डिंग और गेंदबाजी में भी बहुत ज्यादा निराश किया है।
लीड्स टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हुआ तो दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, ‘एक ठोस नींव रखी गई@klrahulऔर@ybj_19भारत को एक अच्छा दिन देने में सक्षम बनाया। यशस्वी और@शुभमनगिलउनके शानदार शतकों के लिए।@ऋषभपंत17का योगदान भी टीम के लिए उतना ही महत्वपूर्ण था। आज भारत की बल्लेबाजी ने मुझे 2002 के हेडिंग्ले टेस्ट की याद दिला दी, जब राहुल,@एसगांगुली99, और मैंने पहली पारी में शतक बनाए, और हम टेस्ट जीत गए। आज, यशस्वी और शुभमन ने अपना काम कर दिया है। इस बार तीसरा शतक कौन लगाएगा?’
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के इस पोस्ट पर दिग्गज सौरव गांगुली ने कहा, ‘हाय चैंप.. इस बार यह 4 हो सकता है.. इस अच्छी सतह पर.. पंत और शायद करुण.. 2002 में पहले दिन की सतह.. इससे थोड़ी अलग थी..’
Hi Champ .. this time it could be 4 .. on this good surface .. pant and may be karun .. the surface on day 1 in 2002 .. was a bit different then this ..
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) June 20, 2025
सौरव गांगुली को उम्मीद थी कि लंबे समय के बाद वापसी कर रहे करुण नायर बल्ले के साथ अहम योगदान देंगे। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और वो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। दादा की आधी बात को सच साबित हुई। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उम्मीदों पर खरे उतरते हुए शानदार शतक जड़ा। करुण नायर के साथ ही साथ रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर भी फेल हो गए। जिसके कारण ही टीम इंडिया 430 रनों पर 3 विकेट गंवाने के बाद भी सिर्फ 471 रनों पर ही सिमट गई. जवाब में इंग्लैंड की टीम 1 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना चुकी है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: रवींद्र जडेजा की गलती पड़ रही टीम इंडिया को भारी, बुमराह को चुभ रही डकेट की पारी
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।