माइक हेसन बने पाकिस्तान टेस्ट टीम के नए हेड कोच, 5 साल में 11 बार हुए बड़े बदलाव

Pakistan Test team coach: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की कोचिंग विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है. माइक हेसन को टेस्ट टीम का कोच बनाया गया है, जो पहले से ही टी-20 और वनडे के हेड कोच हैं. उन्हें सरफराज अहमद की जगह मिली है.

बाबर आजम इंग्लैंड दौरे पर/ Image Source: Screengrab/ Sky Sports

बाबर आजम इंग्लैंड दौरे पर/ Image Source: Screengrab/ Sky Sports

Pakistan Test team coach: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज में अब तक 2 मैच खेले गए हैं और इंग्लैंड ने सभी मैच जीते हैं. लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान को 194 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद पीसीबी एक्शन मोड में आई और टीम में खिलाड़ियों के अलावा कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव कर दिया. अब पाकिस्तान के वनडे और टी-20 कप्तान माइक हेसन को टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया गया है.

विज्ञापन

एक्शन मोड में पीसीबी

हेडिंग्ले में खेले गए पहले मैच में भी पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान को पहले मैच में 103 रन और एक पारी से हार मिली थी, इसके बाद लॉर्ड्स में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एकतरफा हराया था. इसके बाद पीसीबी ने अपने 7 खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने का फैसला किया और 7 नए खिलाड़ियों को पाकिस्तान से इंग्लैंड के लिए रवाना किया.

विज्ञापन

इसके अलावा पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे पर हेड कोच की भूमिका निभा रहे सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी टीम से बाहर कर दिया. अब पाकिस्तान के वनडे और टी-20 के हेच कोच माइक हेसन को टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है. इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की अब तक घनघोर बेइज्जती हुई है. कई खिलाड़ियों ने पीसीबी के इस फैसले की आलोचना की है.

5 साल में हुए 11 बदलाव

पाकिस्तान कोचिंग में पिछले 3 साल में कई बदलाव हुए हैं. पिछले 3 साल में 6 बार टीम का हेड कोच बदला गया है. साल 2023 से अब तक पाकिस्तान ने 6 कोच बदले हैं. इसके अलावा पिछले 5 सालों में तीनों ही प्रारूपों को मिलाकर पीसीबी ने 11 कोच बदल दिए हैं.

विज्ञापन

मार्च 2023 से नवंबर 2023 तक ग्रांड बैडबर्न पाकिस्तान के हेड कोच थे. इसके बाद नवंबर 2023 से लेकर फरवरी 2024 तक मोहम्मद हफीज ने पाक के लिए हेड कोच की भूमिका निभाई. इसके बाद पीसीबी ने जेसन गिलेस्पी को ये जिम्मा दिया. उन्होंने अप्रैल 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक ये जिम्मेदारी निभाई. जनवरी 2025 में पीसीबी ने बड़ा फैसला करते हुए अजहर महमूद को ये जिम्मा दिया. उन्होंने जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक पाकिस्तान के लिए हेड कोच का जिम्मा निभाया. अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 तक सरफराज अहमद को ये जिम्मेदारी दी गई. अब माइक हेसन का कार्यकाल सितंबर 22026 से शुरू हुआ. इस तरह पाकिस्तान ने कपड़ों की तरह अपने हेड कोच बदलकर पूरी दुनिया में अपनी बेइज्जती करवाई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ