अफगानिस्तान सीरीज के चयन ने लगाया इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के टी20 करियर पर ताला! फैंस के लिए बड़ा झटका

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने भारतीय टीम चुन ली है. टीम में युवा खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है. कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनका टीम इंडिया के लिए टी20 करियर लगभग खत्म हो गया है. अब इनकी वापसी काफी मुश्किल है.

TEAM INDIA
1 / 6
इन बड़े खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी! (Image: Instagram/imbhuvi & shubmangill)

IND vs AFG: बहुत जल्द भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज होने वाली है. पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को होगा. सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कुछ बड़े खिलाड़ियों की वापसी देखने को मिली है. ऐेसे भी खिलाड़ी हैं जिनके टीम में सलेक्शन की उम्मीद थी. धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर ये मौका पाने के हकदार भी थे. यहां हम आपको 5 खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जिनका अब भारत की टी20 टीम में वापसी कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. शायद अब सलेक्टर्स फ्यूचर में इनकी तरफ नहीं देखेंगे.

विज्ञापन

शुुभमन गिल

शुुभमन गिल2 / 6

शुभमन गिल टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं. ऐसा लगता है कि सलेक्टर्स अब टी20 टीम में गिल से मूव-ऑन कर चुके हैं. गिल का टी20 में आना काफी मुश्किल है. उनके लिए शायद दरवाजे बंद कर दिए गए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टीम चयन के बाद ऐसा लग रहा है कि मैनेजमेंट फ्यूचर की तरफ देख रहा है. उनके प्लान में गिल बिल्कुल भी नहीं हैं. वैसे गिल ने टी20 में कुछ खास प्रदर्शन भी नहीं किया है. उन्हें कई बार बडे़ मौके मिले लेकिन वो खुद को साबित नहीं कर पाए. (Image: Instagram/shubmangill)

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार3 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार की जगह भी बनती थी. उन्होंने IPL और घरेलू टूर्नामेंट्स में बेहतरीन गेंदबाजी कर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया. भुवनेश्वर के पास अनुभव भी है. सलेक्टर्स ने उनकी तरफ भी नहीं देखा. शानदार प्रदर्शन के बावजूद टी20 टीम में भुवी को जगह नहीं दी गई है. इससे पता चलता है कि सलेक्टर्स उनकी तरफ नहीं देख रहे हैं. भुवनेश्वर का अब फ्यूचर में भी शायद टीम इंडिया में चयन हो पाना काफी मुश्किल है. एक तरह से कहा जाए तो उनका भी टीम इंडिया के लिए टी20 करियर खत्म हो गया है. (Image: Instagram/imbhuvil)

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी4 / 6

मोहम्मद शमी को भी अब भारत की टी20 टीम में वापसी के बारे में नहीं सोचना चाहिए. उनके लिए भी दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं. शमी पिछले कुछ सालों से लगातार अपने अच्छे प्रदर्शन से मैनेजमेंट का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं. घरेलू मैचों में उन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी की है. उनके पास विकेट निकालने की पूरी क्षमता है. सलेक्टर्स का ध्यान उनकी तरफ नहीं है. अब युवा खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है. (Image: Instagram/mdshami.11)

विज्ञापन

क्रुणाल पंड्या

क्रुणाल पंड्या5 / 6

क्रुणाल पंड्या भी टी20 में वापसी को लेकर काफी चर्चा में थे. कहा जा रहा था कि उन्हें अक्षर पटेल की जगह मौका दिया जा सकता है. अक्षर का पिछली कुछ सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. सलेक्टर्स अभी भी अक्षर के साथ ही गए हैं. उन्होंने पंड्या को अनदेखा किया है. अफगानिस्तान के खिलाफ टीम चयन के बाद ये लगभग पक्का हो गया है कि मैनेजमेंट के प्लान में पंड्या नहीं हैं. अब फ्यूचर में भी उनकी वापसी मुश्किल लग रही है. उन्होंने IPL में बल्ले और गेंद दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोका था. (Image: Instagram/krunalpandya_official)

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह6 / 6

रिंकू सिंह का भी टीम इंडिया के लिए टी20 करियर लगभग खत्म हो गया है. अफगानिस्तान सीरीज के लिए उनका चयन नहीं हुआ है. आप सभी जानते हैं कि मौजूदा टीम में शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर शामिल हैं. कुछ समय बाद हार्दिक पंड्या भी आ जाएंगे. ऐसे में मिडिल ऑर्डर में रिंकू की जगह नहीं बनती है. तिलक वर्मा भी टीम में हैं. मौका मिलने पर वो भी गेंदबाजी में अपना दम दिखा रहे हैं. फ्यूचर को देखते हुए ये कहा जा सकता है है कि रिंकू की भी टीम इंडिया से छुट्टी हो गई है. (Image: Instagram/rinkukumar12)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन