ODI World Cup 2027 से बाहर होने की कगार पर ये टीम, इतिहास में पहली बार दिख सकता है ऐसा चौंकाने वाला नजारा

ODI World Cup 2027: अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में एक ऐसा नजारा देखने को मिल सकता है, जो क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ. पहली बार कोई मेजबान टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम हो सकती है.

ODI World Cup 2027

ODI World Cup 2027

ICC ODI World Cup 2027: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें कुल 14 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. हालांकि, इस बार वर्ल्ड कप में एक ऐसा नजारा देखने को मिल सकता है, जो क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ. जिस देश को टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है, वही टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम हो सकती है. हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा समीकरणों को देखें तो इस चौंकाने वाली संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप

2027 का वनडे वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को ICC के फुल मेंबर होने के कारण डायरेक्ट एंट्री मिल चुकी है, लेकिन नामीबिया के सामने अब भी क्वालीफिकेशन की बड़ी चुनौती खड़ी है. एसोसिएट मेंबर होने की वजह से उसे बाकी टीमों की तरह क्वालीफायर खेलकर जगह बनानी होगी.

विज्ञापन

इस समय आईसीसी की ओर से क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 खेली जा रही है, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस टूर्नामेंट की टॉप-4 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी, जबकि बाकी चार टीमों को कठिन रास्ते से गुजरना होगा. फिलहाल नामीबिया की स्थिति काफी नाजुक दिखाई दे रही है. टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है और उसके लिए टॉप-4 में पहुंचना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है.

वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करने के लिए जंग जारी

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से 10 टीमों को सीधे एंट्री मिलेगी. आईसीसी रैंकिंग की टॉप-8 टीमें और दो मेजबान फुल मेंबर देश डायरेक्ट क्वालीफाई करेंगे. बाकी 4 स्थानों के लिए अलग क्वालीफिकेशन प्रक्रिया होगी, जहां मुकाबला काफी कड़ा रहने वाला है. क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की टॉप-4 टीमें सीधे मुख्य वर्ल्ड कप क्वालीफायर में पहुंचेंगी. वहीं, नीचे रहने वाली टीमों को पहले क्वालीफायर प्लेऑफ खेलना होगा. वहां से आगे बढ़ने के बाद उन्हें मुख्य क्वालीफायर में जगह मिलेगी, जहां 10 टीमों के बीच टक्कर होगी. अंत में टॉप-4 टीमें ही वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर पाएंगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- VIDEO: MI की हार से बाद जसप्रीत बुमराह बने KKR के कोच, कार्तिक त्यागी के साथ बांटा यॉर्कर ज्ञान

नामीबिया पर मंडराया बाहर होने का खतरा

अगर क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो अमेरिका (USA) पहले, स्कॉटलैंड दूसरे, ओमान तीसरे और नीदरलैंड्स चौथे स्थान पर मौजूद हैं. वहीं, नेपाल 5वें नंबर पर काबिज हैं, जबकि नामीबिया छठे नंबर पर है. नामीबिया और नेपाल दोनों के पास फिलहाल 22-22 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते नेपाल आगे है. वहीं चौथे स्थान पर मौजूद नीदरलैंड्स के 28 अंक हैं.

ऐसे में नामीबिया के लिए आगे का रास्ता बेहद कठिन हो गया है. टीम को लगभग हर मुकाबला जीतना होगा, तभी टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रह सकती है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब मेजबान देश ही वनडे वर्ल्ड कप में खेलता हुआ नजर नहीं आएगा. यही वजह है कि नामीबिया की स्थिति पर पूरी क्रिकेट दुनिया की नजर बनी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ