---विज्ञापन---

खेल angle-right

100m से लंबे छक्के पर 8 रन, 3 विकेट लेने पर एक्स्ट्रा ओवर? IPL में आ सकते हैं ये 3 बड़े नियम

IPL में पिछले कुछ सीजन से बल्लेबाजों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है और गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है. ऐसे में खेल को बैलेंस करने और टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बनाने के लिए BCCI को आईपीएल में 3 नए नियम लागू करने का सुझाव मिला है.

---खबर नीचे जारी है---

Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अपने रोमांचक और हाई स्कोरिंग मुकाबलों के जाना जाता है. हालांकि, पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है और 200 से ज्यादा स्कोर बनना अब आम बात हो गई है. सपाट पिचें, छोटी बाउंड्री और हाई स्कोरिंग मुकाबलों के बीच गेंदबाजों की भूमिका काफी सीमित नजर आती है. इसी मुद्दे को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने BCCI को 3 नए नियम लागू करने का सुझाव दिया है.

चोपड़ा का मानना है कि इन नियमों से आईपीएल में गेंद और बल्ले के बीच संतुलन वापस आ सकता है और टूर्नामेंट का रोमांच भी कई गुना बढ़ जाएगा. तो आइए जानते हैं उन 3 खास सुझावों के बारे में.

---खबर नीचे जारी है---

1. 3 विकेट लेने पर मिले एक एक्स्ट्रा ओवर

आकाश चोपड़ा का पहला सुझाव गेंदबाजों को ज्यादा मौका देने से जुड़ा है. फिलहाल टी20 क्रिकेट में कोई भी गेंदबाज अधिकतम 4 ओवर ही फेंक सकता है. मगर चोपड़ा का मानना है कि अगर कोई गेंदबाज अपने 4 ओवर के स्पेल में 3 विकेट हासिल कर लेता है, तो उसे एक अतिरिक्त यानी 5वां ओवर फेंकने का मौका मिलना चाहिए. उनका कहना है कि इससे अच्छे प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों को इनाम मिलेगा और बल्लेबाजों पर दबाव भी बढ़ेगा.

2. बड़ी जीत पर मिले अतिरिक्त अंक

आकाश चोपड़ा ने दूसरा सुझाव पॉइंट्स सिस्टम को लेकर दिया है. उनके मुताबिक, अगर कोई टीम बेहद शानदार तरीके से मैच जीतती है, तो उसे अतिरिक्त अंक मिलना चाहिए. उदाहरण के तौर पर अगर कोई टीम 15-16 ओवर में लक्ष्य हासिल कर ले या 40 से ज्यादा रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीत जाए, तो उसे 2 की बजाय 3 अंक मिलने चाहिए. इससे टीमों के बीच सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत दर्ज करने की भी होड़ देखने को मिलेगी.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- आकिब नबी का टीम इंडिया में सिलेक्शन न होने पर उठे सवाल, अगरकर के पुराने साथी ने कर दी ऐसी बात

3. 100 मीटर से लंबे छक्के पर 8 रन

तीसरा और सबसे दिलचस्प सुझाव IPL में लगने वाले गगनचुंबी छक्कों को लेकर है. इस नियम के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज 100 मीटर या उससे ज्यादा लंबा छक्का लगाता है, तो उसे 6 की जगह 8 रन मिलने चाहिए. दिलचस्प बात यह है कि इस आइडिया को पहले रोहित शर्मा भी सामने रख चुके हैं. हालांकि, चोपड़ा ने माना कि यह नियम थोड़ा विवादित हो सकता है, लेकिन इससे बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने का जोखिम लेंगे और विकेट गिरने की संभावना भी बढ़ेगी, जिससे मैच और ज्यादा रोमांचक बन सकता है.

ये भी पढ़ें- GT vs CSK Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें लाइव मैच? जानें टीवी से लेकर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग तक की पूरी जानकारी

First published on: May 21, 2026 04:06 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola