---विज्ञापन---

खेल

T20 World Cup 2026 में फिर कैसे हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? यहां जानें पूरा गणित

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत एक बार फिर हो सकती है. दोनों टीमें सेमीफाइनल में टकरा सकती है. आइए दोनों टीमों का समीकरण जानते हैं.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 20, 2026 15:45
भारत और पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को भिड़ंत हुई थी. भारत ने पाकिस्तान को हराकर मुकाबला जीता था. टी-20 वर्ल्ड कप में 21 फरवरी से सुपर 8 की जंग होने वाली है, जिसके लिए 8 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है. भारत और पाकिस्तान सुपर 8 में अलग-अलग ग्रुप में हैं. इसलिए सुपर 8 में दोनों टीमें नहीं भिड़ेंगी. लेकिन सेमीफाइनल या फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो सकती है. क्या है पूरा समीकरण आइए जानते हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत?

वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा. इसके अलावा दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को मुंबई में खेला जाना है. अगर भारत और पाकिस्तान में से कोई एक टीम सुपर 8 में अपने ग्रुप के टॉप पर रहे और दूसरी टीम दूसरे नंबर पर रहे, तो ऐसे में भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में भिड़ जाएंगे. हालांकि अगर ये संभव नहीं होता है तो दोनों टीमें फाइनल में भिड़ सकती हैं. दुनिया भर के फैंस एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का मैच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में देखना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

बता दें कि फाइनल 8 मार्च को खेला जाना है. यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचती है तो मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा, नहीं तो खिताबी जंग अहमदाबाद में होगी.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया-ओमान मैच का लाइव एक्शन कब, कहां और कैसे देखे? जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

---विज्ञापन---

सुपर 8 के लिए दो ग्रुप

भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका ग्रुप A में हैं, जबकि पाकिस्तान श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ग्रुप B में हैं. भारतीय टीम सुपर 8 में अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को खेलेगी. जबकि टीम का दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा, वहीं, तीसरा मैच भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली है. भारत ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया था और सभी 4 मुकाबलों को अपने नाम करते हुए अंक तालिका में टेबल टॉप किया था.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी ने प्रैक्टिस में मचाया धमाल, जोरदार छक्का मारकर तोड़ दिया पानी का पाइप, VIDEO वायरल

First published on: Feb 20, 2026 03:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.