भारत आने के बाद भी CSK के खिलाफ मैच में क्यों नहीं उतरे जोश हेजलवुड? RCB कोच ने दिया अहम अपडेट

Josh Hazlewood: जोश हेजलवुड अपने देश ऑस्ट्रेलिया से भारत आ चुके हैं, लेकिन वो चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आरसीबी की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हुए. इसको लेकर फैंस ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर टीम मैनेजमेंट ने ऐसा फैसला क्यों लिया गया.

Josh Hazlewood

Josh Hazlewood

Why Josh Hazlewood Not Playing RCB vs CSK Match: आरसीबी टीम 5 मार्च की शाम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में अपने स्टार पेसर जोश हेजलवुड के बिना उतरी. जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं कि भारत में मौजूद होने के बावजूद इस तेज गेंदबाज को मौका क्यों नहीं मिला.

विज्ञापन

वार्म-अप करते दिखे

सीएसके के खिलाफ प्लेइंग 11 में जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी ने कई फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि वो आरसीबी की आईपीएल 2025 जीतने वाली टीम के एक अहम सदस्य थे. इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को मैच से पहले हल्का वार्म-अप करते हुए देखा गया था, लेकिन ऐसा लगता है कि बेंगलुरु उनकी वापसी में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते.

विज्ञापन

कब से है इंजरी?

35 साल के जोश हेजलवुड अक्टूबर 2025 से ही मैदान से बाहर हैं और हैमस्ट्रिंग की समस्या तथा एड़ी के दर्द से उबर रहे हैं. इस सीनियर गेंदबाज की फिटनेस के बारे में बात करते हुए आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने अहम अपडेट दिया है.

विज्ञापन

कोच ने बताई वजह

एंडी फ्लावर ने शनिवार को एचटी से कहा, ‘हेजलवुड कल ही आए हैं. वो फिट दिख रहे हैं. मैंने उनसे कहा भी कि वो मुझे जितने याद हैं, उससे भी ज्यादा यंग दिख रहे हैं; तो उन्होंने आराम के कुछ अच्छे पल बिताए हैं, लेकिन पूरी तरह से फिट होने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. उन्हें यहां पाकर बहुत अच्छा लग रहा है.’

विज्ञापन

वापसी का इंतजार

फ्लावर ने आगे कहा, ‘उन्हें अपने ड्रेसिंग रूम और मीटिंग्स में अपने साथ पाकर और भी ज्यादा खुशी हो रही है. वो कल के मैच के लिए तैयार नहीं होंगे, क्योंकि वो अभी-अभी हवाई जहाज से उतरे हैं; हम उनकी फिटनेस पर बहुत बारीकी से नजर रखेंगे और आईपीएल में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार करेंगे.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ