Shahrukh Khan

IPL टीमों को इस खिलाड़ी ने लगाया लगभग 40 करोड़ का चूना, पिछले 5 सीजन से नहीं कर रहा परफॉर्म

IPL 2026: आईपीएल में कुछ खिलाड़ी बहुत बड़े नाम के साथ आते हैं. इन खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए फ्रेंचाइजी ऑक्शन में बड़ी रकम में उन्हें खरीदती है. उसके बाद उन्हें रिटेन करके बैक भी किया जाता है. उसके बाद भी गुजरात टाइटंस का स्टार खिलाड़ी टीम को निराश कर रहा है.

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा भी अपने खिलाड़ियों को बैक करने के लिए जाने जाते हैं. जिसके कारण ही कुछ खिलाड़ियों पर वो बहुत ज्यादा भरोसा जता रहे हैं. उनमें से एक मैच फिनिशर शाहरुख खान भी है. आईपीएल में शाहरुख 2021 से खेल रहे हैं, लेकिन एक भी सीजन में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी नहीं की है. आईपीएल 2026 में भी अब तक उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली करीबी हार के बाद शाहरुख पर चर्चा शुरु हो गई है. 

विज्ञापन

बार-बार फेल हो रहे हैं शाहरुख खान 

आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स की टीम ने शाहरुख खान को खरीदा था. 3 सीजन वो पंजाब के लिए खेले. पहले सीजन उन्हें 5.25 करोड़ मिला. उसके बाद अगले 2 सीजन में पंजाब ने उन्हें 9 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था. आईपीएल 2024 में शाहरुख को गुजरात की टीम ने 7.4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा. वहीं आईपीएल 2025-26 में वो 4 करोड़ रुपये में खेल रहे हैं. शाहरुख खान अंत में बल्लेबाजी करने आते हैं, वहां पर उनसे बड़े शॉट की उम्मीद की जाती है, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पा रहे हैं. बार-बार शाहरुख फेल हो रहे हैं. 

विज्ञापन

शाहरुख खान के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ