IPL 2026: 'हार की हैट्रिक' से टूटे CSK के कप्तान ऋतुराज! किस पर फोड़ा RCB से मिली शिकस्त का ठीकरा?

Ruturaj Gaikwad Statement on Loss: आईपीएल 2026 में RCB के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में चेन्नई 251 रन का लक्ष्य चेज नहीं कर पाई और सिर्फ 207 रन बनाकर आउट हो गई. अब हार पर CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का स्टेटमेंट सामने आया है.

Ruturaj Gaikwad Statement on Loss

हार पर क्या बोले ऋतुराज?

Ruturaj Gaikwad Statement on Loss: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में CSK टीम को 43 रन से हार मिली. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 251 रन का बड़ा लक्ष्य था, जिसे वो चेज करने में असफल रहे. अब हार की हैट्रिक से CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का दिल टूट गया है. मैच के बाद उनका बड़ा बयान सामने आया है.

विज्ञापन

ऋतुराज ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा?

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ऋतुराज गायकवाड़ ने CSK के बल्लेबाजी क्रम के फेल होने पर बात की. उन्होंने खुद के सिर पर हार का ठीकरा फोड़ा और बताया कि अगर वो जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते, तो शायद 251 रन का लक्ष्य चेज हो जाता. ऋतुराज मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्होंने कहा, ‘अगर मैं थोड़ा ज्यादा योगदान देता, तो शायद नतीजा अलग होता. यह मेरी गलती के कारण हुआ है. मुझे हैरानी है कि हमने 200 का आंकड़ा पार कर लिया. सरफराज, प्रशांत, जेमी और यहां तक कि शिवम दुबे की ओर से शानदार प्रयास देखने को मिला. अगर मैं शुरुआत में बेहतर खेलता, तो हम लक्ष्य का पीछा कर लेते.’

विज्ञापन

गेंदबाजी में कहां हुई गलती?

CSK एक समय पर मैच में कंट्रोल में थी और 15 ओवर में RCB का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन था. इसके बाद 31 गेंदों में टिम डेविड और रजत पाटीदार ने मिलकर 99 रन की साझेदारी की. पारी के 18वें ओवर में अंशुल कंबोज ने डेविड को आउट कर दिया था लेकिन वह नो बॉल निकली.

विज्ञापन

RCB ने मौके का फायदा उठाया और 251 रन का बड़ा स्कोर बना दिया. इस पर बात करते हुए CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘अंशुल कंबोज ने उन्हें आउट कर दिया था. वह नो बॉल निकल गई और इसके बाद डेविड ने मारना शुरू कर दिया. उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए. गेम 13-14 ओवर तक हमारे कंट्रोल में था लेकिन इसके बाद सबकुछ बदल गया.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ