RCB vs CSK: विराट कोहली ने इस मामले में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, CSK टीम के उड़ाए होश

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नजर आ रही है. इस मुकाबले में आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली ने बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Virat Kohli

Virat Kohli

RCB vs CSK: आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली अब आईपीएल में भी जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम जरूर करते हैं. आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने बड़ी पारी तो नहीं खेली, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सीएसके के खिलाफ रन बनाने के मामले में कोहली टॉप पर नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड 

सीएसके के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने 18 गेंदों में 28 रनों की अहम पारी खेली. जिसमें 2 चौके और 1 छक्का भी शामिल रहा. इस पारी के बाद आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली के नाम 1174 रन हो गए हैं. आईपीएल इतिहास में किसी एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब विराट कोहली के नाम हो गया है. 

विज्ञापन

इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज थी. हिटमैन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं. अब रोहित इस मामले में पीछे हो गए हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी विराट कोहली ही नजर आ रहे हैं. कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 1159 रन अब तक बनाए हैं. चौथे नंबर पर मौजूद डेविड वॉर्नर ने भी पंजाब किंग्स के खिलाफ ही 1134 रन जोड़े हैं.  

ये भी पढ़ें: SRH vs LSG: 27 करोड़ी ऋषभ पंत के दम पर लखनऊ ने खोला जीत का खाता, हैदराबाद को मिली एक और हार

विज्ञापन

आरसीबी के बल्लेबाजों का रहा जलवा 

मुकाबले में टॉस हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. कोहली के जोड़ीदार फिल साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने भी 29 गेंदों में अहम 50 रन जोड़े. अंत में कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली. जिसमें 6 लंबे-लंबे छक्के शामिल थे. वहीं उनका साथ देते हुए टिम डेविड ने 25 गेंदों में नाबाद 70 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 8 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन ठोक दिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ