ऑस्ट्रेलिया-ओमान मैच का लाइव एक्शन कब, कहां और कैसे देखे? जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

AUS vs OMA T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला महज फॉर्मेलिटी है, क्योंकि दोनों टीमें सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो चुकी है. हालांकि शर्मनाक विदाई के दर्द के बीच कंगारू टीम इसे जीत के साथ पॉजिटिव नोट पर खत्म करना चाहेगी.

Australia vs Oman

Australia vs Oman

Australia vs Oman: ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम 20 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाफ मैच के साथ अपने ग्रुप-स्टेज कैंपेन को खत्म करेगी. ये मैच कैंडी के खूबसूरत पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इस ग्लोबल कॉम्पिटिशन में उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के बाद, डिफेंडिंग चैंपियन टीम पॉजिटिव नोट पर खत्म करना चाहेगी.

विज्ञापन

जीत की कोशिश में कंगारू टीम

ऑस्ट्रेलिया के लिए ये एक चैलेंजिंग टूर्नामेंट रहा है, जो फेवरेट टीमों में से एक के तौर पर इस इवेंट में उतरी थी, लेकिन उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है. मिचेल मार्श की लीडरशिप में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर होने से पहले कुछ सम्मान वापस पाने के लिए हौसला बढ़ाने वाली जीत का लक्ष्य रखेगी.

विज्ञापन

ओमान देगी ऑस्ट्रेलिया को चकमा?

कंगारू टीम के पूरे कैंपेन में कंसिस्टेंसी एक मुद्दा रहा है, और ये मैच उन्हें पूरा परफॉर्मेंस देने का आखिरी मौका देता है. दूसरी तरफ ओमान 3 मैचों में बिना जीत के इस मैच में उतरेगी. अपने नतीजों के बावजूद मिडिल ईस्ट की टीम एक मजबूत मुकाबला करना चाहेंगी और ऑस्ट्रेलिया को परखना चाहेंगे जो अभी भी लय की तलाश में है.

विज्ञापन

मौसम और पिच

मौसम के अनुमान के मुताबिक, मैच शुरू होने के करीब एक घंटे बाद आंधी-तूफान आ सकता है. हालांकि, अगर बारिश खेल में रुकावट नहीं डालती है, तो पल्लेकेले के हालात बल्लेबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है.इस जगह पर शाम 7 बजे हुए पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन बनाए थे, लेकिन श्रीलंका ने 2 ओवर बाकी रहते टारगेट हासिल कर लिया था, जिससे एक और हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

टाइम और वेन्यू

इस मुकाबला श्रीलंका के कैंडी शहर में पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के हिसाब से शाम 7:00 बजे शुरू होगा, हालांकि टॉस के लिए सिक्का आधे घंटे पहले ही उछाला जाएगा.

कहां देखे लाइव एक्शन?

ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच ग्रुप स्टेज के इस आखिरी मुकाबले को फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं. टेलीविजन पर लाइव टेलीकास्ट के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर डिपेंड रहना होगा.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, बेन ड्वारशुइस, मैट रेनशॉ, मैथ्यू कुहनेमन, स्टीव स्मिथ.

ओमान का स्क्वॉड

आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), आशीष ओडेदरा, हम्माद मिर्ज़ा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफ़यान महमूद, शकील अहमद, शाह फैसल, शफ़ीक जान, करण सोनावाले, जय ओडेदरा, वसीम अली.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, मैथ्यू कुहनेमन

ओमान की संभावित प्लेइंग 11

जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्ज़ा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेनकुमार रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शकील अहमद, फैसल शाह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ