PSL 2026: स्टीव स्मिथ और शान मसूद ने मिलकर क्वेटा को चटाई धूल, मुल्तान की धमाकेदार जीत

Multan Sultans Beat Quetta Gladiators by 6 Wickets: मुल्तान सुल्तांस ने एक बार फिर जीत की लय हासिल करते हुए क्वेटा ग्लेडिएटर्स को 6 विकेट से धूल चटा दी है. अब उनका अगला मुकाबला रावलपिंडीज टीम से होगा.

Quetta Gladiators vs Multan Sultans 2

Quetta Gladiators vs Multan Sultans: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 13वें मैच में लाहौर के ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को 6 विकेट से मात दे दी है. इस तरह एमएस टीम ने प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. पिछली मैच में हार के बाद इस जीत फ्रेंचाइजी के कॉन्फिडेंस को फिर से बढ़ा दिया है. इस मैच में स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर साबित किया है कि वो कितने वैल्यूएबल प्लेयर हैं.

विज्ञापन

क्वेटा ग्लेडिएटर्स की पारी

मुल्तान सुल्तांस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. क्वेटा ग्लेडिएटर्स की शुरुआत बेहद खराब रही उसके दोनों ओपनर सस्ते में पवेलियन वापस लौट गए. ख्वाजा नफे 12 और शामिल हुसैन 2 रन ही बना पाए. इसके बाद कप्तान सऊद शकील ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, उनके साथ मौजूद हसन नवाज ने 20 रन बनाए. इसके बाद रिले रोसू और टॉम करन 1-1 रन बनाकर आउट हो गए. इस हालात में बेवन जैकब ने शानदार 49 रन की पारी खेली और 20 ओवर में अपनी टीम का स्कोर 166/7 तक पहुंचा दिया. मुल्तान की तरफ से मोहम्मद नवाज ने 3 और अराफात मिन्हास ने 2 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ का हिट शो

167 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुल्तान सुल्तांस की लिए ओपनिंग जोड़ी ने 71 रनों की साझेदारी की. साहिबजादा फरहान 14 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 रन बनाए. उनके साथ मौजूद ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी स्टीव स्मिथ 35 गेंदों में 7 चौके और 1 सिक्स 53 रनों की पारी खेली. जोश फिलिप ने भी 18 रन को योगदान दिया, टीम के लिए रही सही कसर शान मसूद ने 46 रन बनाकर पूरी कर दी. 17.3 ओवर में 167/4 पहुंचा दिया. मोहम्मद नवाज को 3 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ