Harshit Rana: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रनों का विशाल स्कोर बनाया. विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अर्धशतक जमाया. गेंदबाजी में हर्षित राणा ने दूसरे ओवर में ही साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी. उन्होंने 2 अफ्रीकी बल्लेबाजों को डक पर आउट किया. ये देखकर कोच गौतम गंभीर भी खुश हुए.
हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी
हर्षित राणा ने पावर प्ले में भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर रियान रिकल्टन को गोल्डन डक पर आउट किया. इसके बाद तीसरी ही गेंद पर उन्होंने क्विंटन डी कॉक को आउट किया. इस तरह गेंदबाजी में उन्होंने टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. हर्षित ने कमाल की गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका की दूसरे ही ओवर में कमर तोड़ दी. उनका प्रदर्शन देखकर कोच गौतम गंभीर ड्रेसिंग रूम में काफी खुश हुए. इसके बाद हर्षित ने 22वें ओवर में खतरनाक दिख रहे डेवाल्ड ब्रेविस को भी पवेलियन लौटाया.
ये भी पढ़ें: टेस्ट से रिटायरमेंट वापस लेने जा रहे Virat Kohli? टीम की खस्ता हालत के बाद बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट
भारत ने बनाया विशाल स्कोर
भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. उन्होंने 5 चौके के अलावा 3 छक्के भी अपने नाम किए. इसके अलावा विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक भी जमाया. उन्होंने 120 गेंदों में 135 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके के अलावा 7 छक्के भी अपने नाम किए. वहीं अंत में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और 56 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 20 गेंदों में 32 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, अफरीदी छूटे पीछे, रांची में हिटमैन का सुपरहिट शो
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
10 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines