IND vs SA: Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, अफरीदी छूटे पीछे, रांची में हिटमैन का सुपरहिट शो

Rohit Sharma World Record: रोहित शर्मा ने पहले वनडे मुकाबले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है. हिटमैन वनडे क्रिकेट में अब सर्वाधिक सिक्स जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है. रोहित ने 51 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली.

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Rohit Sharma World Record: रांची के मैदान पर रोहित शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है. हिटमैन वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है. पहले वनडे में तीन सिक्स लगाने के साथ ही रोहित ने यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान भारत के पूर्व कप्तान ने 5 चौके और 3 सिक्स जमाए.

विज्ञापन

रोहित के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रांची में हिटमैन ने अपनी पारी के दौरान तीसरा सिक्स लगाते ही इतिहास रच डाला. वनडे में रोहित के बल्ले से अब तक 352 सिक्स निकल चुके हैं. इस मामले में हिटमैन ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है. अफरीदी ने एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 351 सिक्स लगाए हैं.

विज्ञापन

इस लिस्ट में क्रिस गेल 331 सिक्स के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जबकि सनथ जयसूर्या 270 सिक्स के साथ चौथे नंबर पर हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में रोहित ने पहला सिक्स लगाते ही वनडे में 350 छक्के पूरे किए. रोहित ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों की धांसू पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान हिटमैन ने 5 चौके और तीन सिक्स जमाए.

विज्ञापन

रोहित-कोहली की शतकीय साझेदारी

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाने के बाद चलते बने. हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला और प्रोटियाज टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 136 रन जोड़े. रोहित अर्धशतक जमाने के बाद मार्को यानसन का शिकार बने. दो साल बाद भारतीय टीम में लौटे रुतुराज गायकवाड़ भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ