टेस्ट से रिटायरमेंट वापस लेने जा रहे Virat Kohli? टीम की खस्ता हालत के बाद बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट

Virat Kohli BCCI: टीम इंडिया को टेस्ट में मिली रही लगातार हार के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि बीसीसीआई विराट कोहली से इस फॉर्मेट में संन्यास वापस लेने की गुजारिश कर सकती है. हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव ने इन अफवाहों को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है.

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli BCCI: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का हाल बेहाल है. न्यूजीलैंड और फिर अब साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को घर में घुसकर रौंद डाला. ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी इस बार भारतीय टीम के हाथ से फिसल गई. टीम का बैटिंग ऑर्डर अपने ही घर में स्पिनर्स के आगे घुटने टेकते हुआ नजर आया है. सोशल मीडिया पर ऐसी मांग उठ रही हैं कि विराट कोहली को टेस्ट में फिर वापस लाया जाए और उनसे बीसीसीआई रिटायरमेंट वापस लेने की गुजारिश करे. कोहली के टेस्ट में वापस लौटने को लेकर अब बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान सामने आया है.

विज्ञापन

टेस्ट में वापस लौटेंगे किंग कोहली?

दरअसल, बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने आजतक के साथ बातचीत करते हुए कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट से वापस आने की खबरों को महज अफवाह बताया. उन्होंने कहा, “विराट कोहली को लेकर जो भी कुछ बोला जा रहा है वो सिर्फ अफवाह है और कुछ नहीं. विराट से इस बारे में बीसीसीआई की कोई भी बातचीत नहीं हुई है. अफवाहों पर बात मत करिए. ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है.” गौरतलब है कि विराट ने इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

विज्ञापन

भारतीय टीम की हालत खस्ता

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप हो रहा है. रोहित शर्मा और खासतौर पर विराट कोहली की कमी टीम को साफतौर पर खलती हुई दिखाई दी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज शतक तक लगाने में सफल नहीं हो सका था. 20 साल बाद यह पहला मौका रहा था कि जब घरेलू सीरीज में किसी भी इंडियन बैटर ने सेंचुरी नहीं जमाई थी.

विज्ञापन

पहले टेस्ट में 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम 93 रनों पर ढेर हो गई थी. वहीं, दूसरे टेस्ट में 549 रनों के विशाल लक्ष्य के आगे पूरी टीम ने महज 140 रनों पर घुटने टेक दिए थे. 25 साल बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों अपने ही घर में टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवानी पड़ी थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ