---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026 से पहले KKR को लगा बड़ा झटका! स्टार गेंदबाज हो सकता है टूर्नामेंट से बाहर

IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टेंशन बढ़ गई है. टीम के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण आईपीएल के 19वें सीजन के आधे हिस्से या फिर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. वह चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुके हैं.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 10, 2026 16:30
Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

IPL 2026, Harshit Rana: आईपीएल 2026 के आगाज होने में अभी काफी समय बचा है, लेकिन उससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल के 19वें सीजन के आधे हिस्से या फिर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. हर्षित को हाल ही में दाएं घुटने में चोल लगी थी, जिसके चलते उन्हें अचानक टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना पड़ा. इसके बाद 9 फरवरी को उनकी घुटने की सर्जरी हुई और उन्हें बेड रेस्ट पर रहने की सलाह दी गई है. ऐसे में अब हर्षित के IPL में खेलने पर भी सस्पेंस बन गया है.

IPL से भी बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा

दरअसल, भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए वार्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी और उन्हें लंगड़ाते हुए भी देखा गया था. चोट के कारण उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होना पड़ा और 9 फरवरी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनकी घुटने की सफल सर्जरी हुई. लेकिन अब उन्हें रिकवर होने में करीब 6 से 8 हफ्ते का समय लग सकता है, जिसके चलते वह आईपीएल 2026 के कई मैचों से बाहर हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षित राणा सर्जरी के बाद अब कुछ समय बेड रेस्ट पर रहेंगे और फिर वह रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे. इसके लिए राणा बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में जाएंगे, जहां उनकी फिटनेस चेक होगी. इन सभी चीजों में करीब 10 से 11 हफ्ते का समय लग सकता है. ऐसे में हर्षित अप्रैल महीने के अंत हफ्ते तक फिट हो पाएंगे और वह आईपीएल 2026 के बड़े हिस्से को मिस कर सकते हैं. राणा अगर बाहर होते हैं, तो इससे कोलकाता की टीम को बड़ा झटका लगाना तय है.

ये भी पढ़ें- नेपाल के खिलाफ ‘लाज’ बचाने के बाद इंग्लैंड ने बदली प्लेइंग 11, स्टार ऑलराउंडर की वापसी, लुक वुड बाहर

हर्षित राणा का IPL करियर

24 साल के हर्षित ने आईपीएल में अब तक कुल 34 मुकाबले खेले हैं और 25.72 की औसत से 40 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/24 का रहा है. राणा बेहतरीन गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं. वह साल 2022 से केकेआर से जुड़े हैं और कई मौकों पर अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई है.

बता दें कि, आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. ऐसे में अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक हर टीम करीब अपने 7-7 मैच खेल चुकी होगी. इसका मतलब हर्षित आईपीएल 2026 के ज्यातर हिस्सों से बाहर हो सकते हैं.

IPL 2026 के लिए KKR का फुल स्क्वॉड

रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, आकाश दीप.

ये भी पढ़ें- PAK के खिलाफ मैच से पहले USA ने चली बड़ी चाल! पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज को स्क्वॉड में किया शामिल

First published on: Feb 10, 2026 04:27 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.