---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK के खिलाफ मैच से पहले USA ने चली बड़ी चाल! पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज को स्क्वॉड में किया शामिल

T20 World Cup 2026 PAK vs USA: पाकिस्तान की टीम का सामना टी20 विश्व कप में अमेरिका से होने वाला है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए अमेरिका की टीम ने एक बड़ी चाल चल दी है. टीम ने एक पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज को स्क्वॉड में शामिल किया है जो कि पहले पाकिस्तान के लिए भी खेल चुका है. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026 PAK vs USA: पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अपना दूसरा मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच से पहले अमेरिका की टीम ने एक बड़ी चाल चल दी है. पाकिस्तान को हराने के लिए अमेरिका के स्क्वॉड में एक पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज को शामिल किया है, जो पाक टीम के खिलाफ आग उगलने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है. इस खिलाड़ी को अचानक यूएसए के स्क्वॉड में जगह मिली है. तो चलिए आपको बताते हैं कि ये खिलाड़ी कौन है और कैसे अचानक इस खिलाड़ी को स्क्वॉड में जगह मिल गई है.

जसदीप सिंह हुए विश्व कप से बाहर

अमेरिका के स्टार तेज गेंदबाज जसदीप सिंह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए प्रैक्टिस मैच में चोटिल हो गए थे. जिसके चलते वो भारत के खिलाफ हुए मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे. ऐसे में अब उनकी इंजरी को देखते हुए मैनेजमेंट ने उनको टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है और उनकी जगह एक पाकिस्तानी मूल के गेंदबाज एहसान आदिल को स्क्वॉड में शामिल किया है. आदिल को आईसीसी की तरफ से टीम में शामिल होने के लिए हरी झंडी भी मिल चुकी है. पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मैच में वो प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान में जन्मे हैं एहसान आदिल

टी20 विश्व में कप में अमेरिका के स्क्वॉड का हिस्सा बने एहसान आदिल का जन्म पाकिस्तान में हुआ था. साल 1993 में पाकिस्तान के गोजरा में जन्मे एहसान पाकिस्तान के लिए भी खेल चुके हैं. उन्होंने पाक के लिए 3 टेस्ट तो वहीं 6 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 9 विकेट भी चटकाए. किस्मत का चक्र देखिए कि पाकिस्तान की टीम से खेल चुका खिलाड़ी अब विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ ही खेलता हुआ नजर आएगा. 

टी20 विश्व कप में अमेरिका का स्क्वॉड

मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), एंड्रीज गौस , शहन जयसूर्या, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजन, अली खान, एहसान आदिल, नोस्थुष केनजिगे, शैडली वैन शाल्कवाइक, सौरभ नेत्रवलकर, शयन जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- नेपाल के खिलाफ ‘लाज’ बचाने के बाद इंग्लैंड ने बदली प्लेइंग 11, स्टार ऑलराउंडर की वापसी, लुक वुड बाहर

First published on: Feb 10, 2026 04:04 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola