Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग शनिवार को हुई थी। इस मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इस मीटिंग में अनकैप्ड प्लेयर से लेकर, आरटीएम, प्लेयर्स रिटेंशन, मैच फीस और फ्रेंचाइजी पर्स को लेकर भी फैसला किया गया है।
जानकरी के अनुसार, इस बार भी आईपीएल की शुरुआत मार्च 2025 के आखिरी हफ्ते या अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते हो सकती है। लेकिन इस बार हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।
जानें क्या है कारण
हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस के आखिरी लीग मैच में बड़ी गलती हुई थी। मुंबई इंडियंस का आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ था। इस मैच में मुंबई इंडियंस तय समय में 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई थी। यह हार्दिक पांड्या से सीजन में तीसरी बार हुआ था। मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और 1 मैच का बैन लगाया गया था। इसी वजह से वो आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या के अलावा ऋषभ पंत पर भी एक मैच का बैन लगा था।
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन रहा था निराशाजनक
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 का सीजन कुछ खास नहीं रहा था। उन्हें लीग के आखिरी मैच में भी लखनऊ सुपर जायंट्स से 18 रनों की हार सामना करना पड़ा था। इसके अलावा आईपीएल 2024 के सीजन में मुंबई ने सिर्फ चार ही मैच जीते थे। इसके अलावा वो पॉइंट टेबल में भी आखिरी स्थान पर रहे थे।
हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी नहीं रहा था कुछ खास
आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने इस सीज़न 13 पारियों में सिर्फ़ 18 की औसत से मात्र 216 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 11 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी 10.75 का था।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines