IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में हो रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। बांग्लादेश के खिलाफ इन खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिला है। इन दोनों खिलाड़ियों के नाम हैं नीतीश रेड्डी और मयंक यादव। आईपीएल में नीतीश रेड्डी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं, जबकि मयंक यादव लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं।
आईपीएल से पहले इन टीमों को हुआ नुकसान
मंयक यादव और नीतीश के डेब्यू करने के बाद आईपीएल में उनकी टीमों को नुकसान हुआ है। अगर लखनऊ सुपर जायंट्स मयंक यादव और सनराइजर्स हैदराबाद नितीश रेड्डी को आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले रिटेन करना चाहेगी तो उन्हें इंटरनेशनल प्लेयर के रूप में रिटेन करना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें कम से कम 7 करोड़ रुपए देने पड़ेंगे। वहीं, अगर ये दोनों अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन होते तो उनकी टीमों को सिर्फ 4 करोड़ ही देने पड़ते, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: IND vs BAN: पहले मैच में तूफानी गेंदबाज को मौका मिलना मुश्किल! इस वजह से फंसा पेच
भारत ने जीता टॉस
इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया में वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है।
भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
बांग्लादेश की प्लेइंग 11
लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।
यह भी पढ़ें: घातक गेंदबाज मोहसिन खान की होगी टीम में एंट्री, विरोधी टीम के उड़ाएंगे परखच्चे
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
6 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines