कौन होगा अगला Goldberg? रिटायरमेंट के बाद दिग्गज ने बताया नाम, WWE में जल्द होगी एंट्री!
WWE से गोल्डबर्ग रिटायर हो गए हैं। Saturday Night’s Main Event में दिग्गज ने अपने करियर का अंत कर दिया। गोल्डबर्ग की कमी जरूर खलेगी लेकिन अब उन्होंने बता दिया है कि कौन उनकी जगह लेगा।
Next G0ldberg Revealed: WWE Saturday Night’s Main Event में गोल्डबर्ग ने अपने ऐतिहासिक रेसलिंग करियर का अंत कर दिया। दिग्गज ने गुंथर का सामना किया और हार गए। वो अब रेसलिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके हैं। गोल्डबर्ग अपने खतरनाक अंदाज के लिए लोकप्रिय थे। गोल्डबर्ग की तरह शायद ही कोई परफॉर्म कर पाएगा। इसी वजह से लगता है कि उनकी जगह लेना आसान नहीं होगा। हालांकि, दिग्गज ने खुद बता दिया है कि कौन उनकी जगह लेगा।
कौन होगा WWE का अगला गोल्डबर्ग?
गोल्डबर्ग ने अपने रिटायरमेंट मैच के बाद स्पीच दी। इसी बीच उन्होंने अपने फैंस और परिवार को धन्यवाद दिया। गोल्डबर्ग ने कहा कि कोई उनकी जगह नहीं ले सकता। उन्हें सिर्फ उनके बेटे गेज ही रिप्लेस कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह सफर शानदार रहा है। अब कभी भी कोई और गोल्डबर्ग नहीं आने वाला। यह जगह सिर्फ एक लड़का लेगा। मुझे आप सभी से प्यार है। हर किसी का सम्मान कीजिए। आप उस तरह का बर्ताव कीजिए, जैसा आप लोगों से चाहते हैं।’
विज्ञापन
ट्रिपल एच ने गोल्डबर्ग के बेटे पर क्या कहा?
ट्रिपल एच ने भी गोल्डबर्ग के बेटे गेज को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, ‘वो शायद इस बिजनेस के आखिरी गोल्डबर्ग नहीं होंगे। मैंने गेज की आंखों में वो चमक देखी है और वो काफी ज्यादा क्लियर हैं। अगर NFL में वो सफल नहीं हुए, तो फिर वो यहां आएंगे। देखना होगा कि क्या होता है।’ NFL में असफलता गेज के जल्द से जल्द WWE में कदम रखने का कारण बन सकता है।
Triple H commented on a potential WWE future for Goldberg’s son Gage following Goldberg’s retirement:
“He probably won’t be the last Goldberg in the business. I can see this sparkle in Gage’s eyes, and he’s been very clear about it – if the NFL doesn’t work out, here he comes.… pic.twitter.com/1j6HlcBgX3
गोल्डबर्ग और गुंथर के बीच Saturday Night’s Main Event में हुआ मैच काफी लंबा चला। दोनों ने एक-दूसरे पर बेहतरीन मूव्स लगाए। गोल्डबर्ग ने इसी बीच अपने शानदार स्पीयर और जैक हैमर का भी उपयोग किया। अंत में गुंथर ने गोल्डबर्ग को स्लीपर होल्ड सबमिशन में लॉक किया। इसी वजह से दिग्गज फेडआउट हो गए और गुंथर को विजेता घोषित किया। इस जीत के साथ गुंथर ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया, वहीं उनके नाम गोल्डबर्ग को रिटायर करने का सम्मान भी जुड़ गया।