Roman Reigns Reacts on Return: WWE Raw के एपिसोड में रोमन रेंस ने धमाकेदार वापसी की। उन्होंने आकर सैथ रॉलिंस के साथियों का हाल बेहाल कर दिया और फैंस का दिल जीत लिया। रेंस को सभी मिस कर रहे थे और इसी वजह से उनकी वापसी से प्रोग्रामिंग में चार चांद लग गए हैं। रोमन ने अपने रिटर्न के बाद अब दहाड़ लगाई और दुश्मनों को कड़ी चेतावनी दे दी है।
रोमन रेंस ने वापसी पर क्या किया?
सीएम पंक ने गौंटलेट मैच में जीत दर्ज की और अब वो SummerSlam में गुंथर को वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे। मैच के बाद पंक और उन्हें बचाने आए जे उसो पर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने तगड़ा हमला किया। अचानक रोमन रेंस वापस आए और उन्होंने सैथ के इन दोनों साथियों पर सुपरमैन पंच, समोअन ड्रॉप और स्पीयर लगाया। एकमात्र ट्राइबल चीफ ने अपने भाई जे उसो को उठाया और उनसे हाथ मिलाया। इसी बीच सीएम पंक के साथ भी उनका स्टेयरडाउन हुआ।
रोमन रेंस ने रिटर्न के बाद लगाई दहाड़
रोमन रेंस ने अपनी वापसी के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला। इसी बीच उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि और दुश्मनों की हालत खराब होने वाली है और उन्हें वापस आकर अच्छा लग रहा है। रोमन ने पोस्ट में लिखा, ‘और भी लोगों की रसीद कटने वाली है। वापसी करके बढ़िया महसूस हो रहा है।’
रोमन रेंस का WWE SummerSlam 2025 में किससे होगा मैच?
WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2025 होने वाला है। रोमन रेंस का इससे पहले वापस आना इस बात का संकेत है कि एकमात्र ट्राइबल चीफ साल के दूसरे सबसे बड़े इवेंट में लड़ते हुए नजर आ सकते हैं। रोमन ने वापसी पर ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड को निशाना बनाया है। इन दोनों में से किसी एक के खिलाफ उनकी भिड़ंत हो सकती है। ब्रॉन ब्रेकर एक अच्छा विकल्प होंगे, क्योंकि WrestleMania 41 के बाद Raw में ब्रॉन ब्रेकर ने ही अचानक आकर रोमन पर हमला किया था और उन्हें ब्रेक पर भेज दिया था। रोमन और ब्रॉन के बीच मैच कमाल भी कर सकता है।