Farooq Hameed Died:पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर फारूक हमीद के 80 साल की उम्र में निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह पाकिस्तान के टेस्ट कैप नंबर 48 थे और उन्होंने दिसंबर 1964 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का विकेट लिया था।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज फारूक हमीद ने 1961-62 से 1969-70 तक 43 प्रथम श्रेणी मैच खेले। उन्होंने 25.21 की औसत से कुल 111 विकेट लिए, जिसमें तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।
कुछ ऐसा रहा है करियर
लंबे कद के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज फारूक हामिद ने 1961-62 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया और 1963 में पाकिस्तान ईगल्स के साथ इंग्लैंड का दौरा किया। 1963-64 में उन्होंने कॉमनवेल्थ XI के खिलाफ पाकिस्तान के लिए दो मैच खेले। उस समय अल्फ गोवर ने उन्हें दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक माना, लेकिन उनकी गेंदबाजी में सटीकता की कमी बताई।
फारूक हामिद ने 1964-65 में पाकिस्तान टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा किया, जहां उन्होंने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला। इस मैच में उन्होंने इयान चैपल का विकेट लिया, जो खुद भी अपना पहला टेस्ट खेल रहे थे। उन्होंने 1969-70 तक पाकिस्तान में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना जारी रखा। लेकिन जब उन्हें अपने देश के लिए खेलने के पर्याप्त मौके नहीं मिले तो उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
फारूक हामिद की सर्वश्रेष्ठ प्रथम श्रेणी गेंदबाजी 1964-65 में वेलिंगटन के खिलाफ आई। इस मैच में उन्होंने बिना किसी बदलाव के लगातार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 16 रन देकर 7 विकेट झटके और वेलिंगटन की टीम को महज 53 रन पर ऑलआउट कर दिया। 1967-68 में पेशावर के खिलाफ पीआईए (Pakistan International Airlines) की ओर से खेलते हुए भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में उन्होंने पहली पारी में 30 रन देकर 5 विकेट और दूसरी पारी में 20 रन देकर 5 विकेट लिए।
फारूक हामिद के चचेरे भाई खालिद अज़ीज ने भी पाकिस्तान में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला और बाद में टेस्ट अंपायर बने। उनकी बहन ताहिरा हामिद ने 1978 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट एसोसिएशन की स्थापना में मदद की और वह इसकी पहली सचिव भी रहीं।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
1 hr ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
1 hr agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
3 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
4 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
5 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
12 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
12 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
13 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines