FIFA World Cup 2026, Cristinao Ronaldo: अमेरिका के ह्यूस्टन में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-K मुकाबले में मंगलवार (23 जून) को पुर्तगाल और उज्बेकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में सबकी निगाहें स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टिकी होंगी. कांगो डीआर के खिलाफ पहले मैच में 1-1 की निराशाजनक ड्रॉ के बाद पुर्तगाल और रोनाल्डो दोनों आलोचकों के निशाने पर हैं और टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है.
टूर्नामेंट में बने रहने के लिए पुर्तगाल को हर हाल में उज्बेकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में रोनाल्डो इस मुकाबले में अपने शानदार प्रदर्शन से आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपनी टीम को पहली जीत दिलाना चाहेंगे. तो आइए जानते हैं रोनाल्डो का मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इस मुकाबले को कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
कितने बजे शुरू होगा रोनाल्डो का मैच?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल और उज्बेकिस्तान के बीच ग्रुप-K का मुकाबला भारतीय समयानुसार 23 जून को रात 10.30 बजे शुरू होगा. पुर्तगाल की टीम पिछले मैच में कांगो के खिलाफ ड्रॉ पर रुकी थी, ऐसे में वह इस बार जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
रोनाल्डो पर रहेंगी सबकी नजरें
इस दिलचस्प मुकाबले में सबकी नजरें स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रहने वाली हैं. कांगो के खिलाफ पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन और सिर्फ 25 बार गेंद छूने के बाद रोनाल्डो इस मैच में खुद को साबित करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. 41 साल के रोनाल्डो इस मैच में बड़े अतंरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में लगातार 10 मैचों से गोल न कर पाने का अनचाहा सूखा खत्म करना चाहेंगे.
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 (ZEE5) ऐप पर उपलब्ध होगी. हालांकि, मैच देखने के लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना होगा, तभी आप लाइव एक्शन का आनंद उठा सकेंगे.
टीवी पर किस चैनल पर होगा प्रसारण?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में Unite 8 Sports चैनल पर किया जाएगा. दर्शक हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैचों का आनंद ले सकेंगे.