वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को हराया, फाइनल का कटाया टिकट

East Zone reached Duleep Trophy final: दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को हराया. इस जीत के साथ ईस्ट जोन ने फाइनल में जगह बना ली है. ईस्ट जोन के लिए वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी में अपना दमखम दिखाया.

वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में/ Image Source: Screengrab; Star Sports

वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में/ Image Source: Screengrab; Star Sports

30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला गया. बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए मुकाबले में ईस्ट जोन ने वेस्ट जोन को हराया और फाइनल का टिकट भी कटा लिया. ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की. इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की. ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराया.

विज्ञापन

पहली पारी में स्कोर हुआ था बराबर

पहली पारी में सेंट्रल जोन ने 80.1 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन रिंकू सिंह ने बनाए. उन्होंने 88 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा आर्यन जुयाल के बल्ले से 113 गेंदों में 46 रन निकले थे. ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार और मोहम्मद शमी ने 3-3 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

266 रनों के जवाब में उतरी ईस्ट जोन ने 57 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया. वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 81 गेंदों में 92 रन बनाए, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 106 गेंदों में 69 रन बनाए. वेस्ट जोन की ओर से हर्ष दुबे ने 4 विकेट लिए, जबकि आर्यन पांडे और यश ठाकुर को 3-3 सफलता मिली.

विज्ञापन

ईस्ट जोन को मिला था 159 रनों का लक्ष्य

दूसरी पारी में वेस्ट जोन खासा प्रभावित नहीं कर सकी और 50.2 ओवर में 158 रनों पर सिमट गई थी. सेंट्रल जोन की ओर से सबसे ज्यादा रन अमन मखौड़े ने बनाए. उन्होंने 89 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, जबकि हर्ष दुबे ने 51 गेंदों में 4 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार भी खासा प्रभावित नहीं कर सके. उन्होंने निराशाजनक बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए.

ईस्ट जोन के लिए दूसरी पारी में भी मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया. मुकेश ने 12 ओवर में 44 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी ने 16 ओवर में 56 रन खर्च कर 3 विकेट अपनी झोली में डाले.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी ईस्ट जोन ने 39.3 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी ने ही ईस्ट जोन के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 43 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कप्तान ईशान किशन ने भी नाबाद 41 गेंदों में 39 रन बनाए. दूसरी पारी में वेस्ट जोन की ओर से हर्ष दुबे ने शानदार गेंदबाजी की और 14 ओवर में 53 रन खर्च कर 4 विकेट लिए. हालांकि ये जीत के लिए काफी नहीं था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ