ENG vs IND: श्रेयस-पडिक्कल और मोहम्मद शमी को क्यों नहीं मिला मौका? अजीत अगरकर ने बताया कारण

ENG vs IND: श्रेयस अय्यर, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद शमी को टीम में मौका नहीं दिया गया है. भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इन खिलाड़ियों के गैरमौजूदगी का कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है.

Ajit Agarkar and Mohammed Shami

Ajit Agarkar and Mohammed Shami

विज्ञापन

ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. जहां पर स्टार खिलाड़ी की गैरमौजूदगी के कारण युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, लेकिन कुछ खिलाड़ी उसके बाद भी टीम में शामिल नहीं है. श्रेयस अय्यर, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद शमी को टीम में मौका नहीं दिया गया है. भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इन खिलाड़ियों के गैरमौजूदगी का कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है.

मोहम्मद शमी को क्यों नहीं मिला मौका 

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था. इंग्लैंड दौरे पर शमी को मौका नहीं मिलने के सवाल पर अजीत अगरकर ने कहा, ‘पिछले हफ़्ते उन्हें थोड़ी परेशानी हुई है, कुछ एमआरआई करानी पड़ी हैं. वह 5 टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. मुझे नहीं लगता कि उनका कार्यभार उतना है जितना होना चाहिए. मेडिकल वालों ने कहा है कि वह बाहर हो जाएंगे. हमें उम्मीद थी कि वह कुछ भूमिका निभाएंगे, लेकिन अगर वह फिट नहीं हैं, तो हम इंतजार करने के बजाय फिट और उपलब्ध खिलाड़ियों को चुनेंगे.’

विज्ञापन

श्रेयस- पडिक्कल भी नहीं हैं टीम का हिस्सा 

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर को टीम में मौका नहीं मिला है. जिसके बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर ने कहा, ‘हां, श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिलहाल टेस्ट टीम में उनके लिए कोई जगह नहीं है.’

वहीं आईपीएल में चोटिल हुए देवदत्त पडिक्कल को भी इस दौरे पर मौका नहीं मिला है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पडिक्कल को खेलने का मौका मिला था. ऐसे में उम्मीद थी कि उन्हें मौका मिलेगा, लेकिन खराब फिटनेस से उनका पत्ता कट गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ