ENG vs IND: अजीत अगरकर ने बताया क्यों कप्तानी की रेस हार गए जसप्रीत बुमराह, कारण जान हो जाएंगे हैरान

ENG vs IND: आज टीम का ऐलान हुआ तो शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई और ऋषभ पंत को टीम का उपकप्तान बनाया गया. लीडरशिप रोल में कहीं भी जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं नजर आया. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने अब इसका कारण बताया है. 

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

ENG vs IND: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लिश दौरे से ठीक पहले संन्यास का फैसला किया था. जिसके बाद से बोर्ड नए कप्तान की तलाश कर रहा था. इस रेस में शुभमन गिल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल था. आज टीम का ऐलान हुआ तो शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई और ऋषभ पंत को टीम का उपकप्तान बनाया गया. लीडरशिप रोल में कहीं भी जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं नजर आया. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने अब इसका कारण बताया है.

विज्ञापन

अजीत अगरकर ने बताया क्यों कप्तान नहीं बने जसप्रीत बुमराह 

इंग्लैंड दौरे के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान हुआ तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से सवाल हुआ की क्यों बुमराह लीडरशिप रोल में नहीं है. इसके साथ ही उनके फिटनेस को लेकर भी सवाल किया गया. जिसके जवाब में अजीत अगरकर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता है कि बुमराह सभी 5 मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. अगर वो 3 से 4 टेस्ट मैच भी खेलते हैं, तो बुमराह हमारे लिए अहम खिलाड़ी होंगे. मैं बस खुश हूं कि वो इस टीम का हिस्सा हैं.’ इससे साफ होता है कि बुमराह अपनी फिटनेस के कारण कप्तानी की रेस में पीछे रह गए.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उपकप्तान थे बुमराह 

भारतीय टीम ने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली थी. जहां पर जसप्रीत बुमराह टीम के उपकप्तान थे. जहां पर पहले और आखिरी टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के नहीं खेलने पर बुमराह ने कप्तानी भी की थी. जिसमें टीम इंडिया ने 1 मैच जीता एक में हार का सामना भी करना पड़ा. खराब फिटनेस के कारण बुमराह आखिरी टेस्ट मैच पूरा नहीं खेल सके थे. इसी वजह से अब जसप्रीत बुमराह को लीडरशिप रोल के लिए नहीं चुना गया है. टीम इंडिया अब उन्हें बतौर खिलाड़ी ही खिलाना चाहती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ