Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का सफर केवल 6 दिनों में ही समाप्त हो गया। पाक सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद दुनिया में चारों ओर उसकी आलोचनाएं हो रही हैं। हालांकि अब पड़ोसी देश में, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की कुर्सी जा सकती है। लगातार मोहसिन सवालों के घेरे में हैं।
पड़ोसी देश में उठी मांग
पाकिस्तान ने अपना पहला मैच 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। लेकिन इस मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पाक ने 23 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबला खेला और इस मैच में भी पाकिस्तान को मुकाबला गंवाना पड़ा। खराब प्रदर्शन के बाद अब केवल पूर्व खिलाड़ी ही नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों पर भी निशाना साधा जा रहा है।
जियो न्यूज के मुताबिक नेशनल असेंबली के विपक्ष के नेता उमर अयूब ने नकवी को जवाबदेह ठहराने की मांग की और बार-बार विफलताओं के लिए पीसीबी प्रमुख के पद से उन्हें हटाने की मांग की है। मोहसिन को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। क्योंकि वह पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद सवालों के घेरे में थे। उनकी मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में कई बार ऐसा देखा गया है कि आईसीसी टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी चेयरमैन को इस्तीफा देना पड़ा है। ऐसे में नकवी की कुर्सी खतरे में आ गई है।
आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान का लगातार खराब प्रदर्शन
वनडे विश्व कप 2023 में भी पाकिस्तान का प्रदर्शन खराब था। टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी थी। इसके अलावा टी-20 विश्व कप 2024 में भी टीम ने निराश किया। इस प्रतियोगिता में भी पाकिस्तान को सेमीफाइनल से पहले अपना बैग बैक करना पड़ा था। वहीं अब चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान होने के बाद भी टीम का सफर केवल 6 दिनों में ही समाप्त हो गया। अब चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान अपना आखिरी मुकाबला 27 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines