---विज्ञापन---

खेल angle-right

डेविड मिलर ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, धाकड़ खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर किया खुलासा

David Miller Retirement: साउथ अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ी डेविड मिलर ने संन्यास पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका खुलासा किया है।

---विज्ञापन---

David Miller Retirement: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसके बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी संन्यास की घोषणा कर दी। तीन भारतीय खिलाड़ियों के संन्यास के बाद अफवाह उड़ी कि साउथ अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ी डेविड मिलर ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि अब मिलर ने खुद इस बात की सच्चाई बताई है।

डेविड मिलर ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी

मिलर ने अपने रिटायरमेंट की अटकलों पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- ”कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मैंने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। जबकि ऐसा नहीं है। मैंने टी-20 इंटरनेशनल से अब तक संन्यास नहीं लिया है। मैं साउथ अफ्रीका के लिए खेलता रहूंगा। मेरा बेस्ट आना अभी बाकी है।”

---विज्ञापन---

सूर्या ने लपका था मिलर का कैच

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर को आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट किया था। सूर्या ने बाउंड्री लाइन पर बेहतरीन कैच पकड़ा था। जिसके बाद साउथ अफ्रीका को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। मिलर ने इस मैच में 17 गेंदों में 21 रन की पारी खेली थी। जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। अगर डेविड मिलर आखिरी बॉल तक टिके रहते तो शायद टीम इंडिया के हाथ से जीत फिसल जाती। मिलर साउथ अफ्रीका को मिली करीबी हार के बाद काफी भावुक नजर आए। वह फूट-फूटकर रोते हुए दिखे। मिलर को उनकी वाइफ चुप कराती नजर आईं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: Team India में कौन लेगा रोहित-विराट-जडेजा की जगह? ये 6 खिलाड़ी दावेदार

इंग्लैंड के खिलाफ खेली शानदार पारी 

मिलर ने इस विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 28 गेंदों में 43 रन की शानदार पारी खेली थी। जिसमें 4 चौके-2 छक्के शामिल रहे। सुपर-8 के इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 7 रन से जीत दर्ज की थी। संयोगवश साउथ अफ्रीका को फाइनल में 7 रन से ही हार का सामना करना पड़ा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्यकुमार यादव के कैच का एक और वीडियो वायरल, क्या रोहित ने खो दी थी उम्मीद?

First published on: Jul 02, 2024 09:24 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola