IND vs SA: सूर्यकुमार यादव के कैच का एक और वीडियो वायरल, क्या रोहित ने खो दी थी उम्मीद?

Suryakumar Yadav Catch: T20 World Cup 2024 के फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने असंभव कैच को संभव बना दिया। हालांकि उनके इस कैच पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। अब सूर्या के कैच का एक वीडियो सामने आया है।

Suryakumar Yadav Catch New Video

Suryakumar Yadav Catch New Video

विज्ञापन

Suryakumar Yadav Catch: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में लिया गया कैच चर्चा का विषय बना हुआ है। सूर्या ने आखिरी ओवर में इस अविश्वसनीय कैच की बदौलत साउथ अफ्रीका के फिनिशर डेविड मिलर को आउट किया। हालांकि इस बेहतरीन कैच पर कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि उनका पैर बाउंड्री कुशन को छू गया था। अब सूर्या के कैच का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

क्या रोहित ने खो दी थी उम्मीद?

एक यूजर ने एक्स पर वीडियो को शेयर किया है। जिसमें फैन ने लिखा- “रोहित ने बॉल उड़ती हुई देखी तो सभी उम्मीदें खो दीं। वह नीचे झुक गए, लेकिन फिर सूर्या ने गेम को जीत लिया।” वहीं एक दूसरे फैन ने कहा- “यहां तक ​​कि सिक्योरिटी में लगे अफसर भी भारत का समर्थन कर रहे थे। यह दिल को छू लेने वाला है।” सूर्या के कैच का नया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

सूर्या ने दिखाई बेहतरीन फील्डिंग

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बॉल बाउंड्री की ओर उड़ी, रोहित शर्मा ने सिर झुका लिया। वह अपने पैरों पर हाथ रखकर इस कैच के पूरा होने की उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन सूर्या ने शानदार फील्डिंग का नजारा दिखाते हुए बॉल को बाउंड्री के अंदर जाने से रोक लिया। फिर खुद अंदर से बाहर आकर कैच को पकड़ लिया। इस अद्भुत कैच को देख सुरक्षा में लगे लोग भी झूम उठे।

विज्ञापन

शॉन पोलाक ने की सूर्या की तारीफ 

आपको बता दें कि सूर्या के कैच पर सवाल उठाने वालों को साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज शॉन पोलाक ने जवाब दिया है। उनका मानना है कि बाउंड्री कुशन पहले ही हिल गया था। उसका सूर्या के कैच से कोई लेना-देना नहीं है। पोलाक ने इस कैच की जमकर तारीफ की। वहीं सूर्या ने भी इस कैच पर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि मैं पूरी तरह से आश्वस्त था कि ये कैच क्लीन है। मुझे पता था कि मैंने बाउंड्री रोप को नहीं छुआ है। मैंने इसकी काफी प्रैक्टिस की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ