Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

CSK vs DC Highlights: चेन्नई ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Live Score: आईपीएल 2026 में 11 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले में दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. सीएसके अपना चौथा मैच खेलने के लिए उतर चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स का भी ये चौथा मैच है. सीएसके की निगाहें पहली जीत पर टिकी हुई हैं.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Apr 11, 2026 23:39

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals : 11 अप्रैल को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत हुई. सीएसके आज पहली जीत की तलाश में उतरी थी, जबकि दिल्ली की निगाहें तीसरी जीत पर टिकी थी. हालांकी सीएसके ने मुकाबला 23 रनों से अपने नाम करते हुए सीजन की पहली जीत दर्ज की.

दिल्ली ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे, सीएसके की ओर से संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली थी, जबकि आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली थी.

---विज्ञापन---

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 189/10 रनों पर सिमट गई. दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा रन ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाए. उन्होंने 38 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा पाथुम निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए. सीएसके की जीत में जेमी ओवरटन ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया.

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026: Where to Watch Live Streaming

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर हुई थी, इसके अलावा मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया गया था.

---विज्ञापन---

CSK vs Delhi Capitals IPL 2026: Weather and Pitch Report

चेपॉक स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 92 मैच खेले जा चुके हैं. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को रन बनाने में मदद मिलती है. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 52 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 42 मैच को अपने नाम किए हैं. इस मैदान पर टी-20 में औसतन स्कोर 164 है. हालांकि पिछले कुछ मैचों में यहां पर जमकर रन बरसे हैं. सीएसके की पिच पर आमतौर से स्पिन गेंदबाजों को जमकर मदद मिलती है.

मौसम की बात करें तो 11 अप्रैल को चेन्नई का मौसम साफ था. बारिश होने की संभावनाएं 3 प्रतिशत थी. मैच के दौरान तापमान 30 से 31 डिग्री था.

Chennai Super Kings vs DC IPL 2026: Playing 11

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: संजू सैमसन , ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

मैच के बाद ऐसा है Head to Head रिकॉर्ड

दिल्ली और सीएसके के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं. 20 मैच में सीएसके ने बाजी मारी है, जबकि दिल्ली ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. हेड टू हेड आंकड़े में सीएसके काफी आगे है.

नीचे पढ़ें पल पल की अपडेट्स…

23:33 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: चेन्नई ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

सीएसके ने 23 रनों से मुकाबला अपने नाम करते हुए सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है. इससे पहले सीएसके को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा था.

23:22 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: दिल्ली को लगा आठवां झटका

दिल्ली कैपिटल्स को आठवां झटका लग चुका है. ट्रिस्टन स्टब्स 38 गेंदों में 60 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं.

23:17 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: दिल्ली को जीत के लिए बनाने हैं 32 रन

दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 12 गेंदों में 32 रन बनाने हैं. ट्रिस्टन स्टब्स 36 गेंदों में 60 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कुलदीप 4 गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.

23:03 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब बहुत ज्यादा मुश्किल में नजर आ रही है. जेमी ओवरटन ने आकिब नबी को 4 रनों से स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. अकील हुसैन ने बहुत ही शानदार कैच पकड़ा है.

22:58 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: दिल्ली कैपिटल्स को लगा छठा झटका

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को छठा विकेट मिला है. आशुतोष शर्मा 19 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने हैं. इस विकेट के गिरने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए आगे का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो गया है.

22:44 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम लौटी पवेलियन

दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम अब पवेलियन लौट गई है. जेमी ओवरटन ने अब फॉर्म में चल रहे डेविड मिलर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इसी के साथ सीएसके की टीम मैच में वापस आ गई है.

22:31 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: 10 ओवर का खेल हुआ खत्म

10 ओवर का खेल खत्म हो गया है. दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं. ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. मिलर 8 गेंदों में 11 और स्टब्स 9 गेंदों में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.

22:16 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: दिल्ली का चौथा विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट समीर रिजवी के रूप में गिरा है. वह 9 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए. ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 8 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 76/4 है.

22:04 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: दिल्ली को लगा तीसरा झटका

दिल्ली को तीसरा झटका लग चुका है. कप्तान अक्षर पटेल 2 गेंदों में 1 रन बनाए. सरफराज खान ने उनका लाजवाब कैच पकड़ा. क्रीज पर डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

22:02 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: पावर प्ले हुआ खत्म

पावर प्ले खत्म हो चुका है. दिल्ली ने 2 विकेट के नुकसान पर 6 ओवर के बाद 66/2 रन बना लिए हैं. समीर रिजवी और अक्षर पटेल बैटिंग कर रहे हैं.

21:58 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: राहुल के बाद निसांका हुए आउट

केएल राहुल के बाद दिल्ली को दूसरा झटका 2 गेंद बाद लगा. निसांका के रूप में सीएसके को दूसरी सफलता मिली. वह 24 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए. अंशुल कंबोज ने उन्हें आउट किया.

21:55 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: दिल्ली को लगा पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लग चुका है. खलील अहमद ने केएल राहुल को आउट किया. उन्होंने 10 गेंदों में 18 रन बनाए. बैटिंग के लिए समीर रिजवी उतरे हैं. दिल्ली का स्कोर 5 ओवर के बाद 61/1 है.

21:50 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: दिल्ली का अर्धशतक पूरा

दिल्ली कैपिटल्स ने 3.5 ओवर में ही 51 रन बना लिए हैं. राहुल और निसांका ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है. निसांका 17 गेंदों में 32 और राहुल 9 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.

21:41 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: 2 ओवर का खेल खत्म

2 ओवर का खेल खत्म हो गया है. दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 24 रन बना दिए हैं. दिल्ली को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है.

21:29 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली

213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स उतर चुकी है. केएल राहुल और पाथुम निसांका बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं.

21:16 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: दिल्ली को मिला 213 रनों का लक्ष्य

सीएसके ने 2 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 212 रन बनाए हैं. सैमसन ने 15 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 गेंदों में 115 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों में 59 रनों का योगदान दिया. दिल्ली को जीत के लिए 20 ओवर में 213 रन बनाने हैं.

21:02 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: संजू सैमसन ने ठोका ताबड़तोड़ शतक

संजू सैमसन ने 52 गेंदों में शतक पूरा कर लिया है. आईपीएल 2026 में पहला शतक संजू ने अपने नाम कर लिया है. 18 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 184/2 है. इससे पहले आयुष म्हात्रे रिटायर्ड आउट हुए. उनकी जगह शिवम दुबे बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.

20:48 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: शतकीय साझेदारी हुई पूरी

56 गेंदों में संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है. 15.3 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 162/1 है. संजू 91 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

20:42 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: आयुष म्हात्रे ने ठोका अर्धशतक

आयुष म्हात्रे ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. सीएसके 14.2 ओवर में 148/1 रन बना चुकी है. संजू सैमसन 85 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

20:29 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: संजू और म्हात्रे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे के बीच 33 गेंदों में 50 रन की साझेदारी हो गई है. दोनों अच्छी लय में हैं. 12 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 119/1 है. संजू अब अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. वह 38 गेंदों में 77 रन बना चुके हैं.

20:23 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: संजू की शानदार बल्लेबाजी जारी

संजू शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह 34 गेंदों में 68 रन बनाकर खेल रहे हैं. इसी के साथ सीएसके ने 10.4 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए. दिल्ली को दूसरे विकेट की तलाश है.

20:10 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: संजू सैमसन ने ठोकी फिफ्टी

संजू सैमसन ने 26 गेंदों में 50 रन बना लिए हैं. वह आज शानदार लय में नजर आ रहे हैं. 8.2 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 74/1 है. दिल्ली को दूसरे विकेट की तलाश है.

20:03 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: चेन्नई का पहला विकेट गिरा

सीएसके का पहला विकेट गिर चुका है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं. सीएसके का स्कोर 6.2 ओवर के बाद 62/1 है. क्रीज पर आयुष म्हात्रे उतरे हैं.

20:00 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC Live: पावर प्ले हुआ खत्म, संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी

पावर प्ले खत्म हो गया है. सीएसके ने 6 ओवर में 61 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं. संजू 19 गेंदों में 45 रन और गायकवाड़ 17 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं.

19:50 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: 4 ओवर में सीएसके ने बनाए 40

4 ओवर का खेल खत्म हो चुका है, सीएसके ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं. संजू अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि उनका साथ गायकवाड़ दे रहे हैं. संजू ने 12 गेंदों में 30 रन बना लिए हैं, जबकि गायकवाड़ 12 गेंदों में 9 रन बना लिए हैं.

19:43 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: 2 ओवर का खेल हुआ खत्म

2 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. सीएसके बिना किसी नुकसान के 21 रन बना चुकी है. गायकवाड़ 6 गेंदों में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि संजू सैमसन 7 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं.

19:31 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे संजू और गायकवाड़

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं. दोनों बल्लेबाजों से आज खासा उम्मीदें रहने वाली हैं.

19:15 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: दिल्ली की प्लेइंग 11

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

19:14 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद.

19:12 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: ऋतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा?

टॉस हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा "पिच थोड़ी सूखी लग रही है. टॉस को लेकर हम असमंजस में थे, लेकिन खुद पर भरोसा रखना अच्छी बात है. हमारा लक्ष्य आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, पहली जीत हासिल करना और अंक तालिका में जगह बनाना है."

19:10 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: अक्षर पटेल ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा "पिच अच्छी दिख रही है, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे. जो भी स्कोर बनेगा, हम उसका पीछा करना पसंद करेंगे. आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है और ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावमुक्त है. हमारी चर्चा इस बात पर रही है कि हम उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करें जो हमारे नियंत्रण में हैं. "

19:03 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC Live Score: दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सीएसके पहले बल्लेबाजी करेगी. ऐसे में उसकी निगाहें दिल्ली को बड़ा टारगेट देने पर होंगी.

18:51 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: थोड़ी देर में होगा टॉस

सीएसके और दिल्ली के बीच थोड़ी देर में टॉस होगा. उम्मीद है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है. टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा.

18:42 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: ऋतुराज और संजू से उम्मीदें

ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन से इस मैच में उम्मीदें रहने वाली हैं. संजू और गायकवाड़ अब तक खेले गए 3 मैच में खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं.

18:22 (IST) 11 Apr 2026
CSK vs DC LIVE: क्या खेलेंगे एमएस धोनी

एमएस धोनी ने अब तक आईपीएल 2026 में नहीं खेला है. हालांकि क्या इस मैच में वह प्लेइंग 11 में शामिल होंगे. ये सवाल बड़ा है. हालांकि एमएस धोनी इस मैच में भी बाहर बैठ सकते हैं. अगले मैच से उनके खेलने की संभावना है.

First published on: Apr 11, 2026 06:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.