Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

अमेरिका के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को मिली चेतावनी, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रहना होगा अलर्ट

T20 World Cup 2026 IND vs USA: इस बात में कोई शक नहीं है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया फेवरेट के तौर पर उतर रही है, लेकिन उसे हर हाल में अलर्ट रहना होगा, क्योंकि टी-20 का गेम कभी भी पलट सकता है.

Author
Edited By : Shariqul Hoda Updated: Feb 7, 2026 15:38
IND vs USA

WV Raman Warns Team India: भारत के पूर्व ओपनर डब्ल्यूवी रमन ने टीम इंडिया को टी20 फॉर्मेट के अनिश्चित नेचर के बारे में चेतावनी दी है. सूर्यकुमार की सेना 7 फरवरी की शाम को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच खेलने वाले हैं. भले ही टीम इंडिया को टूर्नामेंट का फेवरेट बताया जा रहा है, लेकिन रमन ने कहा कि कुछ ऐसा हो सकता है जिसकी उम्मीद न हो और वो टूर्नामेंट में टीम की प्रोग्रेस को रोक सकता है.

किसी मेजबान टीम ने नहीं जीती ट्रॉफी?

अपने यू-ट्यूब चैनल पर भारत के T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के मौकों के बारे में बात करते हुए रमन ने कहा, ‘मेन इन ब्लू’ ने पिछले 24 T20I मैचों में से सिर्फ़ 4 हारे हैं और वर्ल्ड कप में उतर रहे हैं. इसके अलावा टीम इंडिया को घरेलू हालात में खेलने का फायदा है, हालांकि मेजबान टीमों ने कभी टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- WPL 2026 में छाया इन 10 ग्लैमर क्वीन के हुस्न का जादू, अदाओं से बनाया क्रिकेट फैंस को दीवाना

टीम इंडिया बेहद मजबूत

रमन ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ये भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने और वर्ल्ड कप जीतने में स्ट्रगल करेगी. लेकिन टी-20 फॉर्मेट में भविष्यवाणियां गलत साबित हो सकती हैं. इस फॉर्मेट में बहुत सी अजीब चीजें हो सकती हैं. फिर भी रोहित शर्मा ने टी20 के लिए जो टेम्पलेट सेट किया है, उसे देखते हुए सूर्यकुमार यादव के लिए ट्रॉफी उठाने में उनकी नकल करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा.’

---विज्ञापन---

किस बात से होगी परेशानी?

उन्होंने आगे कहा, ‘भारतीय टीम बिल्कुल मज़बूत दिख रही है. उनके पास जो टीम है, उससे वे जो कॉम्बिनेशन बना सकते हैं, वो अजेय है. उनके लिए सिर्फ एक ही चीज परेशानी खड़ी कर सकती है, अगर वो सब अचानक फ़ॉर्म खो दें या टीम के स्ट्रक्चर के बारे में कुछ ऐसे फैसले लिए जाएं जिनकी उम्मीद न हो.’

भारत के पास गोल्डन चांस

किसी भी टीम ने लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है, ऐसे में भारत के पास इतिहास को बदलने का सुनहरा मौका होगा. हालांकि ‘सूर्यकुमार एंड कंपनी’ को इस अचीवमेंट हासिल करने की कोशिश में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेना होगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

तारीखमैचवेन्यू
7 फरवरी 2026भारत vs अमेरिकावानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
12 फरवरी 2026भारत vs नामीबियाफिरोजशाह कोटला मैदान, दिल्ली
15 फरवरी 2026भारत vs पाकिस्तानआर प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो
18 फरवरी 2026भारत vs नीदरलैंडनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

भारत की पूरी टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

First published on: Feb 07, 2026 03:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.