1 / 11
WPL 2026 Beautiful Cricketers
10 Most Beautiful Cricketers of WPL 2026: डब्ल्यूपीएल 2026 में पांचों टीमों क बीच टफ कॉम्पिटीशन देखने को मिला और आखिर में आरसीबी ने फाइनल में बाजी मार ली. इस सीजन में प्लेयर्स के गेम के साथ-साथ उनकी खूबसूरती की चर्चा भी हुई. अदाओं का जादू बिखरने में कई खिलाड़ी एक दूसरे को टक्कर देती हुई नजर आईं. आइए वुमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की 10 ग्लैमर क्वीन्स से आपको रूबरू कराते हैं.

2 / 11
ऑस्ट्रेलिया की फिबी लिचफील्ड ने WPL 2026 में अपने घुंघराले बालों और क्यूट स्माल का जादू बिखेरा, साथ ही बल्ले से भी कमाल दिखाया. उन्होंने यूपी वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए 6 मैचों में 40.50 की एवरेज और 154.77 की स्ट्राइक रेट से 243 रन बनाए.

3 / 11
न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर को देखकर क्रिकेट फैंस का दिल घायल हो जाता है, WPL 2026 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 7 मैचों में 15.00 की एवरेज और 7.50 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनकी बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/24 रही. बैटिंग की बात करें तो उन्होंने 5 पारियों में 74 रन बनाए.

4 / 11
ऑस्ट्रेलिया की निकोला कैरी बला की खूबसूरत लगती हैं, उन्होंने डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 6 मैचों में 25.42 की औसत 8.90 की इकॉनमी रेट से 7 बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई हैं.

5 / 11
इंग्लैंड की लॉरेन बेल को डब्ल्यूपीएल 2026 की क्रश कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा, इस सीजन में में उनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ी कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की तादाद 1 मिलियन पार कर गई. इस एडिशन में उन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 9 मैचों में 16.58 की एवरेज और 5.52 की जबरदस्त इकॉनमी रेट से 12 विकेट हासिल किए.

6 / 11
ऑस्ट्रेलिया की मिली इलिंगवर्थ वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थीं, भले ही वो एक भी मैच खेलती हुई नजर नहीं आईं, लेकिन उनकी-हरी नीली आंखों का जादू सिर चढ़कर बोला. उम्मीद है कि उन्हें अगले सीजन में डेब्यू का मौका जरूर मिलेगा

7 / 11
स्मृति मंधाना ब्यूटी और टैलेंट का दूसरा नाम हैं, वो 'नेशनल क्रश' से कम नहीं हैं. पर्सनल लाइफ की तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने आरसीबी को दूसरा खिताब जिताया. डब्ल्यूपीएल 2026 में उनके बल्ले से ताबड़तोड़ रन निकले. 9 मैचों में 377 रनों के साथ वो सीजन की टॉप स्कोरर रहीं.

8 / 11
ऑस्ट्रेलिया की लूसी हैमिल्टन ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सिर्फ 2 मैच खेले जिसमें उन्होंने 36 रन बनाए. हालांकि वो फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं. 19 साल की इस खिलाड़ी फ्यूचर में बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी.

9 / 11
वैष्णवी शर्मा की खूबसूरती उनकी सादगी में है, यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की तादाद लगातार बढ़ रही है. ऑक्शन में वो अनसोल्ड रही थीं, लेकिन विकेटकीपर-बैटर जी कमलिनी के चोटिल होने के बाद मुंबई इंडियंस टीम में उनकी सरप्राइज एंट्री हुई और उन्होंने डब्ल्यूपीएल में डेब्यू किया.

10 / 11
ऑस्ट्रेलिया की चार्ली नॉट को वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 12 रन बनाए. इसके बावजूद वो क्रिकेट फैंस की अटेंशन पाने में कामयाब रहीं. सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की तादाद लगातार बढ़ रही है.

11 / 11
श्रेयंका पाटिल वुमेंस प्रीमियर लीग की क्यूट गर्ल हैं, उन्होंने इस साल चोट से रिकवर करने के बाद जबरदस्त वापसी की और आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाने में मदद की. WPL 2026 में उन्होंने 25.00 की औसत और 9.01 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 5/23 रहा.