Washington Sundar Injury Update: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वो अपनी इंजरी का रिहैब कर रहे हैं लेकिन टी20 विश्व कप में उनके खेलने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. उनकी बैटिंग प्रोग्रेस अच्छी देखने को मिली है और उन्होंने 4 सेशन की बल्लेबाजी की है. 2 फरवरी को उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर भी फेंके हैं. अब उनको लेकर 4 फरवरी को फैसला लिया जा सकता है. 4 फरवरी को उनका एक गेंदबाजी सेशन होगा, जिसमें जैसा देखा जाएगा कि उनका फ्रैक्चर्ड हिस्सा कितना लोड ले पा रहा है. इसके बाद ही उनके टी20 विश्व कप में खेलने पर फैसला किया जाएगा.
🚨 BIG UPDATE ON WASHINGTON SUNDAR – T20 WORLD CUP 🚨
Sundar has a mild rib fracture and muscle tear. His fitness for the T20 World Cup is uncertain.
He will do a fitness test on Feb 4, and selectors will decide backups after that.
Will Sundar play? 🤔pic.twitter.com/lxNTs9g96t---विज्ञापन---— Sam (@Cricsam01) January 29, 2026
न्यूजीलैंड सीरीज में हुई थी इंजरी
वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में इंजर्ड हो गए थे. गेंदबाजी करते हुए उनको चोट लगी थी, जिसके बाद बल्लेबाजी करते हुए भी उनको काफी दर्द में देखा गया था. टीम इंडिया मैनेजमेंट को अभी भी उनके पूरी तरह से फिट होने का इंतजार है. इस चोट के चलते ही वो कीवी टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे. इससे पहले सामने आ रही जानकारी के अनुसार मैनेजमेंट उनके लिए आधे टूर्नामेंट तक इंतजार करने के लिए भी तैयार है.
सुंदर हुए बाहर तो किसे मिलेगा मौका?
वॉशिंगटन सुंदर अगर टी20 विश्व कप के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो उनको मजबूरन बाहर का रास्ता दिखाना होगा. ऐसे में उनकी जगह रिप्लेसमेंट के लिए 2 खिलाड़ियों का नाम सबसे ऊपर नजर आ रहा है. दिल्ली के आयुष बदोनी और रियान पराग को उनकी जगह स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. बदोनी ने वॉर्म अप मैच में यूएसए के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की थी. तो वहीं दूसरी तरफ पराग भी अब टीम इंडिया में वापसी करने के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. ऐसे में इन दोनों में से किसी एक को मौका मिल सकता है.










