Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

टीम इंडिया के मुरीद हुए विव रिचर्ड्स, तारीफ में कही ऐसी बात, हर हिंदुस्तानी को होगा गर्व

Indian Cricket Team: वेस्टइंडीज के दिग्गज विव रिचर्ड्स ने टीम इंडिया की तारीफों के पुल बांध दिए. टी20 वर्ल्ड कप की जीत ने इस लेजेंड को अपना मुरीद बना लिया है. रिचर्ड्स का मानना है कि भारत ने क्रिकेट को अलगे लेवल पर पहुंचा दिया है.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 12, 2026 15:17
Viv Richards Team India

Viv Richards On Team India: वेस्टइंडीज के लेजेंड विव रिचर्ड्स ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत की ग्रोथ की तारीफ की है और कहा है कि टीम लिमिटेड-ओवर्स क्रिकेट को एक नए लेवल पर ले गई है. उनकी ये बात ग्लोबल टूर्नामेंट्स में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद आई है, जिसमें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी हालिया जीत भी शामिल है.

‘अलग लेवल पर गेम को पहुंचाया’

पीटीआई से बातचीत में विव रिचर्ड्स ने व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में भारत के परफॉर्मेंस की तारीफ की और कहा, ‘मेरी राय में, भारत खेल को एक अलग लेवल पर ले गया है, खासकर लिमिटेड ओवर्स के वनडे, टी20 में.’ उन्होंने क्रिकेट और भारतीय फैंस के बीच कनेक्शन पर भी रोशनी डाली और कहा, ‘ये फैंस के लिए एक शानदार तोहफा है क्योंकि वो खेल के लिए प्यार और जुनून दिखाते हैं. मुझे लगता है कि उस प्यार और जुनून और जिस देश में ये खेला जाता है, उसके कारण नतीजा सही होता.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- इस खास क्रिकेट मैच को देखने स्टेडियम आएंगे किंग चार्ल्स! 150 साल के जश्न के लिए भेजा गया न्योता

खुद की टीम से तुलना

रिचर्ड्स ने भारत की कामयाबी की तुलना वेस्टइंडीज से भी की और कहा, ‘हमने पहला वर्ल्ड कप 1975 में जीता था और अगला 1979 में. इसलिए, वेस्टइंडीज के तौर पर हम आज जहां हैं, उसमें क्रिकेट का बहुत बड़ा रोल है. और तो और, जो लोग पहले वेस्टइंडीज टीमों के फैन रहे होंगे, उन्हें हमारे कुछ शानदार पल जरूर याद होंगे.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- इस रिकॉर्ड को हासिल करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर हैं संजू सैमसन, धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा करिश्मा

भारत का अगला लक्ष्य क्या?

भारत ने हाल ही में 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर अपना टी20 वर्ल्ड कप टाइटल बचाया. उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी जीती और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में रनर-अप रहे. अब उनका टारगेट 2027 का वनडे वर्ल्ड कप में कामयाबी हासिल करना होगा.

First published on: Mar 12, 2026 03:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.