अभिषेक शर्मा आउट या नॉट आउट? कैच को लेकर विवाद, थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल

Abhishek Sharma Catch Out: अभिषेक शर्मा के आउट होने को लेकर क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स सवाल उठा रहे हैं. दरअसल जब वरुण चक्रवर्ती ने कैच लपका तो ऐसा लग रहा था कि गेंद मैदान को छूकर उनके हाथ में आई है.

Abhishek Sharma Catch Out

Abhishek Sharma Catch Out

Abhishek Sharma Out or Not Out: आईपीएल 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में अभिषेक शर्मा का आउट होना एक बड़ा विवाद बन गया. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को बाउंड्री की रस्सी के पास वरुण चक्रवर्ती के शानदार कैच के बाद पवेलियन लौटना पड़ा. हालांकि, रीप्ले से पता चलता है कि कैच सही नहीं लग रहा था, फिर भी तीसरे अंपायर ने कैच के रीप्ले के कुछ एंगल देखने के बाद उसे आउट करार दिया.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा आउट थे या नॉट आउट?

ये घटना पारी के 9वें ओवर में हुई, जब अभिषेक ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बाउंड्री रोप के पास वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें कैच कर लिया. हालांकि, आउट होने के रीप्ले में दिखा कि KKR के फील्डर के कैच लेने से पहले गेंद शायद जमीन पर टप्पा खा गई थी, लेकिन तीसरे अंपायर ने कैच के रीप्ले का एक एंगल देखने के बाद उसे आउट करार दिया. इस तरह, केकेआर में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए ब्लेसिंग मुजरबानी को एक ही ओवर में अपना दूसरा विकेट मिला. अभिषेक ने 21 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे, और उनका स्ट्राइक रेट 228 से ज्यादा था.

विज्ञापन

सीजन में पहला विवाद कब?

आईपीएल 2026 में ये दूसरी बार है जब SRH का कोई बल्लेबाज किसी विवादित फैसले का शिकार बना है. इसी सीजन में SRH के पहले मैच में, जो आरसीबी के खिलाफ खेला गया था, हेनरिक क्लासेन ने एक शॉर्ट गेंद को मिड-विकेट की तरफ पुल किया और फिल सॉल्ट ने उसे कैच कर लिया. लेकिन ये इतना आसान नहीं था.

विज्ञापन

कैच साफ नहीं लग रहा था. गेंद के नीचे आराम से पहुंचने के बावजूद सॉल्ट गिर पड़े. रीप्ले में दिखा कि सॉल्ट का पैर कुशन के पास था. थर्ड अंपायर रोहन पंडित ने कई बार चेक किया, लेकिन किसी भी वजह से उन्होंने पीछे की तरफ जूम करके नहीं देखा और न ही दूसरे एंगल से देखने को कहा. एक पल के लिए सॉल्ट के पैर की परछाई नहीं दिखी, जिससे यह संकेत मिला कि उनका पैर बाउंड्री कुशन को छू गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ