KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की पहली जीत, घर पर मिली कोलकाता को शर्मनाक हार

Sunrisers Hyderabad beat Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने घर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. सनराइजर्स ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए केकेआर को धूल चटाई. हैदराबाद ने सीजन की पहली जीत दर्ज की.

Cricket News - 2026-04-02T230950.693

आईपीएल 2026 में 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने पहले शानदार बल्लेबाजी की और बाद में बेहतरीन गेंदबाजी से कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया. इस मैच में हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी की. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया था विशाल स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 226/8 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 21 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 48 रन बनाए. इसके बाद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली.

विज्ञापन

अंत में नितीश कुमार रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन बनाए. कोलकाता की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवर में 41 रन खर्च किए. उन्होंने 4 विकेट भी लिए. इसके अलावा वैभव अरोरा को 2 सफलता मिली.

कोलकाता को मिली हार

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की ओर से अंगकृष रघुवंशी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. केकेआर 161 रनों पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने 7 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 10 गेंदों में 8 रनों का योगदान दिया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. उन्होंने 6 चौके के अलावा 2 छक्के भी जड़े. हालांकि वह रन आउट हो गए. लोअर मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में 35 रन बनाए. इसके बाद केकेआर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.

विज्ञापन

एसआरएच की ओर से जयदेव उनादकट ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 3 ओवर में 21 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. इसके अलावा ईशान मलिंगा और नितीश कुमार रेड्डी को 2-2 सफलता मिली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ