---विज्ञापन---

खेल

KKR vs SRH: हैदराबाद की जीत से बदल गया पॉइंट्स टेबल का हाल, इन 4 टीमों का नहीं खुला खाता

IPL 2026 Points Table: 2 अप्रैल को आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था. हैदराबाद ने कोलकाता को हराकर अंक तालिका में बड़ा बदलाव कर दिया.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Apr 2, 2026 23:45

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 6 कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला 2 अप्रैल को खेला गया. सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कोलकाता को 65 रनों से हराया. सीजन की पहली जीत सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की. इस मैच के बाद अंक तालिक का हाल बदल गया है. हैदराबाद ने अंक तालिका में अपना खाता खोला.

बदल गया अंक तालिका का हाल

पहले मैच में हैदराबाद को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में एसआरएच का खाता नहीं खुला था. लेकिन कोलकाता को हराने के बाद एसआरएच ने अपना खाता खोल लिया. अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स इस समय पहले नंबर पर 2 अंक के साथ विराजमान है. दूसरे नंबर पर आरसीबी भी 2 अंक के साथ बनी हुई है. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद क्रमश 2-2 अंकों के साथ अंक तालिका में बनी हुई है.

---विज्ञापन---

इन 4 टीमो का नहीं खुला खाता

वहीं, आईपीएल 2026 में अब तक 4 टीमों का खाता नहीं खुला है. इनमें गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स शामिल हैं. इन 4 टीमें अब तक अपना खाता नहीं खोल पाई हैं. कोलकाता को छोड़कर इन सभी टीमों ने अब तक 1-1 ही मैच खेले हैं.

आईपीएल 2026 की ताजा अंक तालिका

रैंकटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट (NRR)
1राजस्थान रॉयल्स1102+4.171
2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर1102+2.907
3दिल्ली कैपिटल्स1102+1.397
4मुंबई इंडियंस1102+0.687
5पंजाब किंग्स1102+0.509
6सनराइजर्स हैदराबाद2112+0.469
7गुजरात टाइटंस1010-0.509
8लखनऊ सुपर जायंट्स1010-1.397
9कोलकाता नाइट राइडर्स2020-1.964
10चेन्नई सुपर किंग्स1010-4.171

---विज्ञापन---
First published on: Apr 02, 2026 11:45 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.