इस IPL खिलाड़ी की कप्तानी पर लगा सवालिया निशान, जीत को तरस रही पूर्व चैंपियन टीम

Ruturaj Gaikwad Captaincy: धोनी ने जब ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी थी तब चेन्नई सुपरकिंग्स 5 बार की चैंपियन थी, लेकिन उसके बाद से ‘येलो आर्मी’ लगातार स्ट्रगल कर रही है, यहां तक की इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के अपने पहले मैच में उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

IPL 2026 Captains

IPL 2026 Captains

Subramaniam Badrinath Questions Ruturaj Gaikwad’s Captaincy: पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी को लेकर चिंता जताई है. ऐसा तब हुआ जब उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के हाथों एक बुरी हार के साथ की. अपने अब तक के सबसे खराब IPL सीजन (जिसमें वो सबसे निचले पायदान पर रहे थे) के ठीक एक साल बाद, ‘येलो आर्मी’ ने मौजूदा सीजन की शुरुआत भी कुछ इसी अंदाज में की है.

विज्ञापन

जद्दोजहद कर रही है चेन्नई की टीम

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 127 रनों का एक कमजोर स्कोर खड़ा किया, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने महज 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. 5 बार की चैंपियन इस टीम को तब से संघर्ष करना पड़ रहा है, जब से गायकवाड़ ने 2024 सीजन में कप्तानी संभाली है.

विज्ञापन

हार का सिलसिला कब टूटेगा?

गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स लगातार 5 मैच हार चुकी है (ये सिलसिला पिछले सीजन से चला आ रहा है), और उनकी लीडरशिप में खेले गए कुल 20 मैचों में से टीम ने सिर्फ 8 मैच ही जीते हैं. वो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहे थे. पिछले सीजन में भी, 5 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ वे मुश्किल में थे, जिसके बाद गायकवाड़ चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे.

विज्ञापन

ऋतुराज की कप्तानी पर सवालिया निशान

राजस्थान रॉयल्स के हाथों चेन्नई सुपरकिंग्स की सीजन की पहली हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पर बात करते हुए, बद्रीनाथ ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘उनकी कप्तानी पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा हुआ है. पिछले मैच में टीम की एनर्जी काफी कम लग रही थी. उनके फैसले भी सवालों के घेरे में हैं. और उनका कप्तानी का रिकॉर्ड भी कुछ खास अच्छा नहीं है.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ