ऋषभ पंत और संजीव गोयनका की तीखी बहस की सच्चाई आई सामने, LSG ने वीडियो में बताई इनसाइड स्टोरी

Rishabh Pant Sanjiv Goenka Controversy: आईपीएल 2026 में 1 अप्रैल को एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद ऋषभ पंत और संजीव गोयनका का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों की तीखी बहस को दिखाया गया था.

Cricket News - 2026-04-02T225115.865

IPL 2026 में 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के सामने 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. हार के बाद सोशल मीडिया पर एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे तीखी बहस के रूप में पेश किया गया था. हालांकि अब एलएसजी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए असली सच दिखाया है.

विज्ञापन

एलएसजी ने जारी किया वीडियो

मैच के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें दोनों के बीच तीखी बहस को सोशल मीडिया पर दिखाया गया था. हालांकि एलएसजी ने अब पूरा वीडियो जारी किया है, जिसमें टीम के मालिक संजीव गोयनका और ऋषभ पंत हार के बाद हंस कर गले मिलते हैं. इस दौरान गोयनका ऋषभ पंत का हौसला भी बढ़ाते हैं. फिर दोनों के बीच बातचीत होती है. एलएसजी ने वीडियो जारी करते हुए कहा “जो कुछ आप देखते हैं वह सब सच नहीं होता, यहां मैच के बाद का बिना फिल्टर किया हुआ माहौल है, जब कैमरे बंद नहीं होते”

विज्ञापन

एलएसजी ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया है, जो पंत और गोयनका के बीच बातचीत का आधा अधूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे. हालांकि इस वीडियो पर एक यूजर ने सवाल किया और बताया कि एलएसजी ने जो वीडियो साझा किया है वो दूसरा है. यूजर ने लिखा ‘पब्लिक को बेवकूफ समझते हो क्या? वायरल वीडियो मेरे पीछे बाउंड्री वाले विज्ञापन बोर्ड में एंगलोन फिर रुपे फिर गूगल फिर किंगफिशर का विज्ञापन आ रहा था. तुम्हारे वाले वीडियो में किंगफिशर का विज्ञापन क्यों नहीं है?’

केएल राहुल के साथ भी हो चुकी है तीखी बहस

जब केएल राहुल आईपीएल 2024 में एलएसजी की कप्तानी संभाल रहे थे, तब संजीव और राहुल के बीच तीखी बहस हुई थी. इसके बाद गोयनका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था. गोयनका आईपीएल के दौरान काफी विवादों में रहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ