Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

Video: ‘ये है इंडिया का फिनिशर फ्यूचर’ धोनी से मिले रिंकू सिंह, एमएस ने जर्सी पर दिया ऑटोग्राफ

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में रिंकू सिंह ने एक बार फिर से शानदार पारी खेल कोलकाता को जीत दिलाई। मैच के बाद रिंकू सिंह ने अपने फेवरेट फिनिशर एमएस धोनी से मुलाकात की। जिसके बाद धोनी […]

Author
Edited By : Siddharth Sharma Updated: May 15, 2023 13:58
IPL 2023 MS Dhoni Rinku Singh

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में रिंकू सिंह ने एक बार फिर से शानदार पारी खेल कोलकाता को जीत दिलाई। मैच के बाद रिंकू सिंह ने अपने फेवरेट फिनिशर एमएस धोनी से मुलाकात की। जिसके बाद धोनी ने रिंकू सिंह को जर्सी पर ऑटोग्राफ भी दिया।

धोनी और रिंकू की ऐसी रही मुलाकात

इंडियन प्रीमियर लीग में रिंकू सिंह बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में 5 छक्के जड़े थे। जिसके बाद से ही फैंस उन्हें भारत का फ्यूचर फिनिशर बता रहे हैं। ऐसे में जब वे एमएस धोनी से मिले तो ये पल बेहद खास था। उन्होंने पहले धोनी का अभिवादन किया और उसके बाद कुछ टिप्स भी लिए। इसके बाद रिंकू सिंह अपनी प्रेक्टिस जर्सी लेकर आए जिसपर धोनी ने ऑटोग्राफ दिया।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023 Purple Cap: पर्पल कैप की रेस में राशिद का जलवा, टॉप 5 में चार भारतीय गेंदबाज शामिल

https://twitter.com/KattarMSDian/status/1657912636342956032?s=20

धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर हैं- रिंकू सिंह

बता दें कि रिंकू सिंह एमएस धोनी के बड़े फैन हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में एमएस धोनी को दुनिया का बेस्ट फिनिशर बताया था। उन्होंने कहा था कि – महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर हैं। मैंने उनसे पूछा कि मैं और क्या कर सकता हूं, माही भाई ने मुझसे कहा कि ज्यादा मत सोचो, बस गेंद का इंतजार करो और उसके अनुसार खेलो।”

---विज्ञापन---
और पढ़िए – T20 World Cup 2024 में कौन करेगा टीम इंडिया की कप्तानी? रवि शास्त्री ने की भविष्यवाणी

शानदार फॉर्म में रिंकू सिंह

आईपीएल के 16वें सीजन में रिंकू सिंह बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 13 मैचों में 407 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तेजी से रन बनाते हुए 25 चौके और 25 विशाल छक्के भी जड़े हैं। वे केकेआर की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 54 रन बनाए और नीतिश राणा के साथ 99 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: May 15, 2023 11:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.