IPL 2023 Purple Cap: पर्पल कैप की रेस में राशिद का जलवा, टॉप 5 में चार भारतीय गेंदबाज शामिल

IPL 2023 Purple Cap Leaderboard after 59 matches

IPL 2023 Purple Cap Leaderboard after 59 matches

IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 में 59 मैच हो चुके हैं। इस लीग में अब तक भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 में से 4 भारतीय गेंदबाज हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे गुजरात टीम के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान 23 विकटों के साथ टॉप पर बने हुए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 12 मैचों में 21 विकेट निकाले हैं।

विज्ञापन

इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

23- राशिद खान (GT), मैच 12
21- युवजेंद्र चहल (RR), मैच 12
19- पीयूष चावला (MI) मैच 12
19- मोहम्मद शमी (GT) मैच 12
12- तुषार पांडे (CSK), मैच 12

विज्ञापन

क्या है पर्पल कैप, यह किसे दी जाती है?

पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।

पिछली बार किसे दिया गई थी पर्पल कैप?

आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ