Rajasthan Royals Beat Mumbai Indians By 27 Runs: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से मात देकर सीजन में लागातर तीसरी जीत हासिल की है. बारिश से प्रभावित ये मैच काफी देर से शुरू हुआ, जिसकी वजह से अंपायर्स ने मुकाबले को 11-11 ओवर का कर दिया.
जायसवाल-सूर्यवंशी का तूफान
मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह गलत साबित होता दिया. ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल (77) और वैभव सूर्यवंशी (39) ने मैदान में तूफान ला दिया और एमआई के बॉलर्स को पूरी तरह पस्त कर दिया, यहां तक कि जसप्रीत बुमराह भी काफी बेबस नजर आए. कप्तान रियान पराग ने भी 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर 11 ओवर में टीम के स्कोर कोर 150/3 तक पहुंचाने में मदद की.
फिसड्डी साबित हुई मुंबई टीम
151 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही, टीम के पहले 3 विकेट महज 22 रनों पर ही गिर गए. एमआई की तरफ से सबसे ज्यादा रन नमन धीर (25) शेरफेन रदरफोर्ड (25) ही बना सके. तिलक वर्मा ने भी 14 रन का योगदान दिया, लेकिन ये ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ. 11 ओवर में पूरी टीम 9 विकेट खोकर महज 123 रन ही बना सकी और मैच राजस्थान टीम के नाम हो गए. आरआर की तरफ से रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा और नंद्रे बर्गर को 2-2 विकेट मिले, वहीं जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे को 1-1 विकेट हासिल हुए.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह