IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हुए हार्दिक पांड्या, लेकिन हार के बाद उठा दिया ये बड़ा सवाल!

Hardik Pandya Praises Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया. अब इस पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की भी प्रतिक्रिया सामने आई.

Hardik Pandya Praises Vaibhav Sooryavanshi

पंड्या ने सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल

Hardik Pandya Praises Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से न सिर्फ दर्शक, बल्कि खिलाड़ियों को भी अपना फैन बना रहे हैं. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 14 गेंदों में 39 रन जड़ दिए. उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज को भी नहीं छोड़ा. इतनी कम उम्र में सूर्यवंशी बड़े स्टेज पर प्रभावित कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के मुरीद हो गए. उन्होंने सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए पांड्या

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हार्दिक पांड्या से वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के बारे में सवाल किया गया. हार्दिक ने सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. हालांकि, उन्होंने सूर्यवंशी को गलती से 16-17 साल का बता दिया. ऐसा लगा कि पांड्या ने उनकी उम्र पर सवाल खड़े कर दिए. MI के कप्तान हार्दिक ने वैभव को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी. उन्होंने कहा, ’16-17 साल के बच्चे को इस तरह से खेलते हुए देखना आकर्षक है.’

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने आगे कहा, ‘हमने मैच से पहले ड्रेसिंग रूम में तैयारी करते हुए उन्हें लेकर काफी बातचीत की थी. वो जिस तरह से निडर होकर बल्लेबाजी कर रहे थे और जैसे शॉट्स लगा रहे थे, यह देखना काफी खास था. मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहूंगा.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में रोहित शर्मा से आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, ये बल्लेबाज बना नंबर 1, देखें टॉप 5 की लिस्ट

विज्ञापन

वैभव-यशस्वी ने MI से छिना मैच

बारिश के कारण MI vs RR मैच मात्र 11-11 ओवर का हो पाया. राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने आते ही बड़े शॉट्स लगाना शुरू कर दिया. पहले ओवर में उन्होंने 22 रन जड़ दिए. दोनों ने मिलकर 5 ओवर में 80 रन बोर्ड पर लगा दिए. यहां से मुंबई इंडियंस के लिए वापसी बेहद मुश्किल हो गई.

राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवरों में 150 रन बना दिए. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम शुरुआत से संघर्ष करती हुई नजर आई और वो 11 ओवर में सिर्फ 123 रन बना पाए. MI को 27 रन से हार मिली. वैभव-यशस्वी की धमाकेदार शुरुआत ने मुंबई इंडियंस के हौसले पस्त कर दिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ